Apple iPhone Fold: इंतजार की घड़ियां जल्द हो सकती हैं खत्म, लुभावना डिजाइन और एडवांस स्पेक्स हुए लीक; क्या 2 लाख रुपये होगी कीमत?

Apple iPhone Fold: स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल आईफोन फोल्ड को जल्द ही लाया जा सकता है। ऐसे में इसमें कई हाईटेक खूबियों को शामिल करने की योजना है। कई खास डिटेल लीक हुई है।

Apple iPhone Fold

Photo Credit: Google

Apple iPhone Fold: एप्पल फैन्स को नए आईफोन से ज्यादा फोल्ड आईफोन का इंतजार है। सोशल मीडिया से लेकर गूगल ट्रेंड्स पर भी एप्पल आईफोन फोल्ड छाया हुआ है। ऐसे में हाल ही में इसकी ताजा लीक्स सामने आई है। अगर आप आईफोन लवर्स हैं, तो आपको भी यह जानकारी पसंद आ सकती है। पिछले कई सालों से आईफोन फोल्ड को लेकर अलग-अलग अटकलें चल रही हैं। मगर अब पहली बार इसका फिजिकल लुक सामने आ गया है। साथ ही इसकी कई हाईटेक खूबियों की डिटेल भी लीक हुई है।

Apple iPhone Fold में कैसा होगा डिजाइन?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन फोल्ड का डिजाइन बुक स्टाइल फोल्ड हो सकता है। यह एक छोटे टैबलेट की तरह खुल सकता है, साथ ही रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप आने की आशंका जताई गई है। जबकि अंदर की ओर, डिस्प्ले पर पंच होल कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, यह डिजाइन अभी शुरुआती स्तर पर है, इसमें अभी टेस्टिंग चल रही है। फाइनल स्टेज पर जाने से पहले इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं।

एप्पल आईफोन फोल्ड को खास बनाएंगे ये स्पेक्स

टेक कंपनी एप्पल आईफोन फोल्ड में 7.6 इंच की अंदरूनी स्क्रीन और आईफोन फोल्ड बंद होने पर 5.3 इंच की डिस्प्ले शामिल कर सकती है। साथ ही इसमें नई तकनीक 2nm के साथ A20 चिप को जोड़ सकती है। कंपनी इसमें फेस आईडी की जगह पर टच आईडी साइड बटन को शामिल कर सकती है।

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें 5500mAh की बैटरी क्षमता को जोड़ने की योजना है। साथ में 35W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। कंपनी इसमें टोटल 4 कैमरे जोड़ सकती है। रियर साइड पर 48एमपी का डबल कैमरा सेटअप और दोनों फ्रंट साइड पर 18एमपी का सेल्फी सेंसर आने का अनुमान है। इसके अलावा, इसमें कुछ एडवांस सेंसर भी शामिल करने की योजना है।

लीक हुई संभावित प्राइस और लॉन्च डिटेल

उधर, एप्पल आईफोन फोल्ड की कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि इसका प्राइस 2 लाख रुपये के आसपास रह सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसका दाम 189999 रुपये से लेकर 199999 रुपये तक रखा जा सकता है। कंपनी इसे साल के आखिर में या फिर 2027 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Exit mobile version