---Advertisement---

iQOO Z11x 5G: धांसू अंतूतू स्कोर के साथ दस्तक दे सकता है पावरफुल फोन, गेमिंग के लिए मिलेंगे टॉप नॉच फीचर्स; लीक्स का हुआ खुलासा

iQOO Z11x 5G: आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी फोन गेमर्स के लिए काफी खास साबित हो सकता है। इसमें पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ कई सारे यूनिक फीचर्स आने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2026 2:48 अपराह्न

iQOO Z11x 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z11x 5G: मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में आईक्यूओओ ने अपना काफी जबरदस्त दबदबा बनाया है। कंपनी ने हाल ही में जेड सीरीज का धांसू मोबाइल लॉन्च किया था। ऐसे में अब कंपनी अपना नया फोन इंडिया में लाने की तैयारी कर रही है। आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी मोबाइल को जल्द ही भारतीय मोबाइल मार्केट में उतारने की योजना है। फोन मेकर ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कई ताजा रिपोर्ट्स में इस अपकमिंग मोबाइल की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगर फोन पर गेमिंग का शौक रखते हैं, तो आपके लिए यह मोबाइल काफी बढ़िया साबित हो सकता है।

iQOO Z11x 5G में मिल सकती है तूफानी परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी फोन में काफी दमदार अंतूतू स्कोर देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे 1 मिलियन से अधिक बेंचमार्क नंबर के साथ लॉन्च कर सकती है। ऐसे में फोन की स्पीड, परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव काफी शानदार रहने का अनुमान है। कंपनी इसमें धाकड़ चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 को जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को काफी फास्ट मोबाइल एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ ओरिजन ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही 8जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज का विकल्प आने की संभावना है।

आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी को खास बनाएंगे ये फीचर्स

वहीं, कई अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी मोबाइल में 6.72 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट और एडवांस तकनीक से लैस स्क्रीन अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसमें 65000mAh की बैटरी पावर के साथ 80W का वायर्ड चार्जर और 25W का वायरलेस सपोर्ट भी शामिल करने की योजना है। मोबाइल कंपनी इसके बैक पैनल पर 50एमपी का डबल कैमरा सेंसर जोड़ सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें एक एलईडी फ्लैश और एक रिंग लाइट होगी, जो एक चौकोर कैमरा आइलैंड के अंदर होगी। वहीं, आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी कैमरा रखने की संभावना जताई गई है।

कब तक होगा लॉन्च? जानें संभावित प्राइस डिटेल

उधर, आईक्यूओओ जेड11एक्स 5जी मोबाइल को अप्रैल में भारतीय बाजार में लॉन्च करने का अनुमान है। ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि इसका दाम 23 से 25000 रुपये के आसपास रहने की आशंका है। हालांकि, अभी तक फोन निर्माता ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026