---Advertisement---

Oppo Reno 16 को कैमरा ही नहीं ये 3 खूबियां भी बनाएंगी सबसे हाईटेक! लीक फीचर्स देख नहीं होगा सब्र

Oppo Reno 16: ओप्पो रेनो 16 सीरीज को जुलाई 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके आने से पहले ही बेस मॉडल के कुछ लीक फीचर्स ने मोबाइल यूजर्स की नींद उड़ा दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2026 3:35 अपराह्न

Oppo Reno 16
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 16: ओप्पो की रेनो सीरीज पावरफुल कैमरे और हाईटेक फीचर्स के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। खबरों की मानें तो ओप्पो रेनो 16 सीरीज जुलाई 2026 तक लॉन्च हो सकती है। लेकिन इससे पहले ही  बेस मॉडल के कुछ यूनिक संभावित फीचर्स सामने आए हैं। जो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं।

1-Oppo Reno 16 फोन में मिल सकता है फिजिकल शॉर्टकट बटन 

ओप्पो रेनो 16 5जी स्मार्टफोन में कंपनी पहली बार फिजिकल शॉर्टकट बटन जोड़ सकती है। जिसे यूजर अपने हिसाब से बनाकर जरुरत के ऐप को जोड़ सकता है। इससे उन्हें फोन चलाने में आसानी होगी। इसीलिए ये शॉर्टकट एक्शन बटन काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी स्क्रीन 3D फ्लोटिंग प्लेनेट डिज़ाइन से बनी हो सकती है।

2-ओप्पो का अपकमिंग फोन होगा बेहद सुरक्षित

फोन को हर टेम्परेचर में चलाने और पानी-धूल से बचाने बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिल सकती है। ये मोबाइल को काफी मजबूती देगा। इससे फोन के टूटने या फिर खराब होने की टेंशन खत्म हो जाएगी।

3-ओप्पो के अपकमिंग फोन का कैमरा

ओप्पो रेनो 16  मोबाइल में 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ आएगा। जिससे फोटो और वीडियो हिलकर खराब नहीं होंगे। इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए इसमें 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा मिल सकता है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकता है। वहीं, कई सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं।

ओप्पो रेनो 16 की डिस्प्ले, प्रोससेर और ऑपरेटिंग सिस्टम

  • 6.32-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
  • MediaTek Dimensity 8550 Super का प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

Oppo Reno 16 5G स्मार्टफोन की संभावित कीमत

भारत में ओप्पो रेनो 16 की कीमत और लॉन्चिग को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 50000 के आस-पास की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News