---Advertisement---

Jio Recharge Plan: जियो के इस पैक के जरिए मुफ्त में उठाएं बिग बॉस का मजा, लंबे टाइम तक मिलेगा जियोहॉटस्टार समेत इन ओटीटी सब्सक्रिप्शन का फायदा

Jio Recharge Plan: इस जियो रिचार्ज प्लान के जरिए यूजर्स मुफ्त में लोकप्रिय रियलिटी प्रोग्राम बिग बॉस का मजा उठा सकते हैं। इस पैक में जियोहॉटस्टार के साथ और भी ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ लिया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 5, 2025 4:15 अपराह्न

Jio Recharge Plan
Follow Us
---Advertisement---

Jio Recharge Plan: अगर आप स्मार्टफोन पर एंटरटेनमेंट का लुत्फ लेना पसंद करते हैं, तो आपको इस खबर से काफी जानकारी मिल सकती है। दरअसल, जियो के इस खास रिचार्ज पैक के जरिए फोन में लंबे टाइम तक असीमित कॉलिंग, एसएमएस और ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा भी उठा सकते हैं। अगर आप जियो सिम होल्डर हैं, तो आपको इस रिचार्ज पैक से रियलिटी शो बिग बॉस का मुफ्त में मजा मिल सकता है। जियो की सिम चलाने वाले काफी यूजर्स को इस प्लान की जानकारी नहीं होगी। ऐसे में आपको बता दें कि इसकी वैधता भी काफी लंबे टाइम तक है, जिससे पैक के जल्दी समाप्त होने की कोई चिंता नहीं सताएगी।

Jio Recharge Plan में मिलता है बंपर डेटा का फायदा

फेमस टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि इस जियो रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कई सारी खूबियों का लाभ मिलता है। यह रिचार्ज पैक 84 दिनों तक चलेगा। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना के 100 एसएमएस और बंपर मोबाइल डेटा मिलता है। इस पैक में रोजाना का 2GB मोबाइल इंटरनेट दिया जाता है। पैक में कुल 168GB डेटा मिलता है। ऐसे में अगर आप दिनभर भी स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आसानी से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करके कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का आनंद उठा सकते हैं। वहीं, अगर इंटरनेट का नॉर्मल इस्तेमाल करते हैं, तो डेटा पूरे दिन ऑन रखने के बाद भी दिन के अंत में बच सकता है।

Photo Credit: Jio

जियो रिचार्ज प्लान से उठाएं बिग बॉस के हर एपिसोड का आनंद

वहीं, जियो ने बताया है कि इस रिचार्ज पैक में जियोहॉटस्टार के साथ कई अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस दिया जाता है। अगर आप नहीं जानते हैं,तो बता दें कि जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर ही बिग बॉस कार्यक्रम स्ट्रीम किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने फोन पर ही बिग बॉस का हर एपिसोड देखना चाहते हैं, तो आपको इससे अच्छा जियो का पैक नहीं मिल सकता है। इस रिचार्ज पैक में जियोहॉटस्टार के अलावा, जियो टीवी की सुविधा भी दी गई है। साथ ही जियो एआई क्लॉउड का एक्सेस भी मुफ्त में उठा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे जियो के इस पैक की कितनी कीमत है? तो आपको बता दें कि इस प्लान के लिए ग्राहकों को 949 रुपये का भुगतान करना होगा। यह प्लान सिर्फ जियो प्रीपेड यूजर्स के लिए मान्य है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026