---Advertisement---

Jio Recharge Plan: इस धाकड़ पैक में मिलेगा JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, स्मार्टफोन पर उठा सकेंगे IPL Final 2025 का मजा

Jio Recharge Plan: अगर आप IPL Final 2025 का मजा फोन पर लेना चाहते हैं, तो जियो के इस धाकड़ पैक का फायदा ले सकते हैं। इसमें JioHotstar का मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 5:51 अपराह्न

Jio Recharge Plan
Follow Us
---Advertisement---

Jio Recharge Plan: आईपीएल फाइनल 2025 में बस कुछ समय ही बाकी है। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन का रिचार्ज पैक खत्म होने वाला है, तो यह जियो रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है। आईपीएल फाइनल 2025 देखने के लिए JioHotstar का OTT सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप IPL Final 2025 का मजा लेना चाहते हैं, तो देर किए इस जियो पैक को खरीद लेना चाहिए। इस पैक में मनोरंजन के लिए कई OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेंगे। इतना ही नहीं, इसकी वैधता भी काफी लंबे टाइम तक रहेगी।

Jio Recharge Plan में मिलेगा इतना इंटरनेट डेटा

क्रिकेट प्रेमियों को IPL Final 2025 से पहले JioHotstar का मुफ्त में लाभ उठाने के लिए इस जियो रिचार्ज प्लान को लेना चाहिए। जियो के इस पैक में कुल 168GB का इंटरनेट डेटा मिलता है। इस पैक में डेली 2GB इंटरनेट दिया जाता है। बता दें कि इस रिचार्ज पैक में असीमित वॉयस कॉल और रोजाना के 100SMS दिए जाएंगे। अगर इस पैक की वैधता की बात करें, तो यूजर्स को इसका लाभ 84 दिनों तक मिलेगा। ऐसे में यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर आईपीएल फाइनल 2025 के बाद भी लंबे समय तक मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

Photo Credit: Jio

जियो रिचार्ज प्लान में मिलता है इन OTT का फायदा

बता दें कि इस Jio Recharge Plan में कई OTT सब्सक्रिप्शन का लाभ फ्री में दिया जाएगा। ऐसे में फोन में IPL Final 2025 के लिए जरूरी OTT ऐप JioHotstar भी मिलेगा। इसके लिए किसी भी तरह का अलग से शुल्क नहीं देना होगा। इतना ही नहीं, जियो के इस पैक में JioTV और JioCloud की भी सुविधा दी जाएगी। इनका फायदा 84 दिनों तक मिलेगा। आईपीएल फाइनल 2025 से पहले जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज पैक को खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। जियो ने इस पैक की कीमत 949 रुपये रखी है। आईपीएल फाइनल 2025 3 जून 2025 को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026