Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक में बैन हुआ सोशल मीडिया, चाहकर भी छिपकर नहीं चला सकेंगे? जानें कैसे रखी जाएगी नजर?

Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन कर दिया है। इसके साथ ही कड़े नियम बनाए हैं।

Karnataka Social Media Ban

Picture Credit: Google

Karnataka Social Media Ban : सोशल मीडिया पर बच्चे हो या फिर बड़े हों सभी का रुझान बढ़ता जा रहा है। जिसके गंभीर परिणाम निकलकर सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर ताला लगा दिया है। बच्चों की मेंटल हेल्थ और साइबर ठगों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा ये कदम उठाया गया है। इस तरह कर्नाटक भारत का पहला ऐसा स्टेट बन गया है। जिसने सोशल मीडिया को नाबालिग बच्चों के लिए पूरी तरह से बैन कर दिया है। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोप के देशों में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की आवाज उठने लगी हैं।  इसी मॉडल को कर्नाटक सरकार ने भी अपनाया है।

Karnataka Social Media Ban कैसे करेगा काम?

कर्नाटक में जैसे ही सोशल मीडिया बच्चों के लिए बैन हुआ वैसे ही लोगों ने सवाल उठाने शुरु कर दिए कि, कैसे पता चलेगा फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स सहित तमाम ऑन लाइन प्लेटफॉर्म का यूज बच्चे कर रहे हैं या फिर बढ़े कर रहे हैं। तो आपको बता दें, सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कड़े नियम बना दिए हैं। इन कंपनियों को उम्र का सत्यापन करना होगा। अगर बच्चे  छिपाकर सोशल मीडिया चलाते पाए जाते हैं तो इन कंपनियों पर भारी-भरकम जुर्माना लगेगा। कुछ मामलों में माता-पिता की विशेष सहमति को देखते हुए जरुरत के हिसाब से बच्चों को सोशल मीडिया चलाने की अनुमति मिल सकती है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गहन चर्चा के बाद उठाया कदम

राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बच्चों के लिए बनाए इस नियम को लेकर काफी गहनता से काम किया है। उन्होंने राज्य के उच्च शिक्षा परिषद के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा करके ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर ये नया कानून बनाया है। ताकि बच्चे कम उम्र में फोन की लत से दूर होकर सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान दे सकें। कांग्रेस सरकार के द्वारा उठाया गया ये कदम बेहद अहम बताया जा रहा है।

 

Exit mobile version