---Advertisement---

Lava Bold N2: आ गया पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन, बोल्ड डिजाइन के साथ इतने सारे प्रीमियम फीचर्स; Amazon पर इस दिन शुरू होगी पहली सेल

Lava Bold N2: लावा बोल्ड एन2 फोन को कम दाम पर मार्केट में उतारा गया है। इसकी पहली जल्द ही शुरू होगी। कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी के साथ एंट्री लेवल प्रोसेसर को शामिल किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2026 1:53 अपराह्न

Lava Bold N2
Follow Us
---Advertisement---

Lava Bold N2: अगर आपका बजट कम है, मतलब 10000 रुपये से भी कम और आप एक अच्छा फोन चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपने शाओमी, वीवो मोटोरोला के साथ लावा फोन कंपनी का नाम सुना या पढ़ा है, तो आपको कंपनी का नया मोबाइल लावा बोल्ड एन2 पसंद आ सकता है। जी हां, फोन निर्माता ने इसमें इतने सारे दमदार फीचर्स शामिल किए हैं कि आपको जानकर यकीन ही नहीं होगा कि इस फोन का दाम 10000 रुपये से कम है।

Lava Bold N2 में जोड़े गए हैं कई बोल्ड फीचर्स

जैसा फोन का नाम है, लावा बोल्ड एन2, वैसे ही इसका डिजाइन और फीचर्स भी हैं, मतलब एकदम बोल्ड। अगर आप हाथ में किसी स्टाइलिश मोबाइल को पकड़कर खुश होते हैं, तो इसका लुक भा सकता है। फोन कंपनी के मुताबिक, इस मोबाइल में 6.75 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। साथ ही 90Hz की रिफ्रेश रेट और ठीक-ठाक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 4जीबी की वर्चुअल रैम दी गई है। साथ ही 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प शामिल किया गया है। इसके डिजाइन की बात करें, तो इसमें स्लिम और फ्लैट बैक पैनल दिया गया है। पीछे का सरफेस सीधा और सपाट है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में आसान लगता है।

लावा बोल्ड एन2 फोन को खास बनाएंगी ये खूबियां

फोन निर्माता के अनुसार, लावा बोल्ड एन2 मोबाइल में 13एमपी एआई डुअल रियर कैमरा और 5एमपी का सेल्फी कैमरा जोड़ा गया है। इसमें एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलती है। इसे चलाने के लिए 5000mAh की बैटरी को रखा गया है। फोन में Unisoc SC9863A चिपसेट को जोड़ा गया है। इस 4जी फोन को 2 कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है, इसमें इंडस ब्लैक और सियाचिन व्हाइट रंग के विकल्प दिए गए हैं। इसमें आईपी64 के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस की सुविधा दी गई है। कंपनी ने दावा किया है इस फोन में किसी भी ब्लॉटवेयर और विज्ञापन नहीं मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग भी दे रही है।

क्या है प्राइस और सेल की पहली तारीख

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लावा बोल्ड एन2 मोबाइल का शुरुआती प्राइस 7499 रुपये तय किया गया है। इसकी पहली सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर स्टार्ट होगी। इस दौरान ग्राहकों को कुछ डिस्काउंट ऑफर्स भी मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Moto G Max

अगस्त 14, 2026

Vivo X500

अगस्त 13, 2026

Google Pixel 11 Pro

अगस्त 13, 2026

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026