Apple iPhone 18 Pro के लॉन्च से लेकर स्पेशल फीचर्स तक की लीक्स ने मचाया हड़कंप ! जानें फुल डिटेल

Apple iPhone 18 Pro : एप्पल आईफोन 18 प्रो मॉडल में इस बार एप्पल दुनिया का पहला 2nm प्रोसेस, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और 'Under-display Face ID' तकनीक दे सकता है। नए फीचर्स की वजह से फोन में काफी कुछ नया मिल सकता है।

Apple iPhone 18 Pro

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Apple iPhone 18 Pro : एप्पल आईफोन 18 सीरीज को इसी साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो कंपनी पहले प्रो  और प्रो मैक्स मॉडल उतारेगी। इसके बाद साल 2027 की शुरुआत में iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air  मॉडल आ सकता है। फिलहाल आईफोन 18 प्रो के मॉडल के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जिसके कारण यूजर्स का ध्यान इसकी तरफ गया है।

Apple iPhone 18 Pro फोन में क्या मिल सकता है यूनिक?

आईफोन 18 प्रो को लेकर खबर है कि, इसमें फ्लैट-एज फ्रेम के साथ ट्रिपल कैमरा डिजाइन वाला लुक मिल सकता है। एडवांस कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। कंपनी इस बार इस फोन को चेरी कलर में लॉन्च कर सकती है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए C2 Modem मिल सकता है। ये सिरी और एपल के लेटेस्ट AI फीचर्स से लैस हो सकता है।कैमरे की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कंपनी अलग से मेकेनिकल वेरिएबल अपर्चर दे सकती है। इसमें 2nm A20 Pro जैसा पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। ये एप्पल इंटेलिजेंस के साथ काम करेगा। वहीं, स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी और छोटा डायनामिक आइलैंड मिल सकता है। कंपनी फोन का बैटरी बैकअप बढ़ाने के लिए 4,288 mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 6.3 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भई काम करेगी। इसमें
एडवांस्ड Apple Intelligence और जेमिनी एआई साथ iOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम दे सकती है। इसमें 48MP का ट्रिपल रियर सेटअप मिल सकता है। वहीं, 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इमरजेसीं कॉल के लिए क्रैश डिटेक्शन और SOS मिल सकता है।

आईफोन 18 प्रो फोन की अनुमानित कीमत

आईफोन 18 प्रो फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.40 लाख के आस-पास कीमत में लॉन्च कर सकती है। ये फोन 256GB और 512GB स्टोरेज वेरियंट के साथ आ सकता है।

Exit mobile version