---Advertisement---

Meta AI: जनरेटिव एआई वीडियो एडिटिंग फीचर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बन सकता है वरदान, 50 से अधिक प्रीसेट प्रॉम्प्ट से मिलेगा बंपर फायदा!

Meta AI: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपके लिए मेटा ने एक खास सुविधा को लॉन्च कर दिया है। मेटा जनरेटिव एआई वीडियो एडिटिंग फीचर के जरिए कंटेंट को यूनिक बनाने में मदद मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 2:39 अपराह्न

Meta AI
Follow Us
---Advertisement---

Meta AI: चैटजीपीटी और अन्य एआई चैटबॉट की दिक्कतें बढ़ाने के लिए मेटा एआई ने अपना नया फीचर लॉन्च कर दिया है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि मेटा लगातार अपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। इसी कड़ी में मेटा एआई ने कंटेंट क्रिएटर्स को एक बड़ी सौगात दी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो वीडियो एडिटिंग फीचर आपके लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है।

Meta AI के नए फीचर में मिलेंगे 50 से अधिक प्रीसेट AI प्रॉम्प्ट

टेक कंपनी मेटा ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया है कि नया जनरेटिव AI वीडियो एडिटिंग फीचर लॉन्च कर दिया गया है। मेटा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमने एक नया जनरेटिव AI वीडियो एडिटिंग फीचर (मेटा AI ऐप, http://meta.ai + एडिट ऐप पर) लॉन्च किया है, जो आपकी क्रिएटिविटी को जीवंत करने में मदद करता है, जिसमें 50 से अधिक प्रीसेट AI प्रॉम्प्ट शामिल हैं, जिनकी मदद से आप अपने कंटेंट को नया रूप दे सकते हैं।’

मेटा एआई के इस नए फीचर की वजह से कंटेंट क्रिएटर्स 50 से अधिक प्रीसेट AI प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके शॉर्ट वीडियो एडिट कर सकते हैं। इस फीचर में यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें वीडियो में नया इफैक्ट, बैकग्राउंट में बदलाव और वीडियो में मौजूद लोगों के कपड़े भी बदल सकते हैं। बता दें कि इस फीचर में यूजर्स वीडियो के शुरुआती 10 सेकेंड को ही एडिट कर सकते हैं।

मेटा एआई के नए फीचर को कैसे करें एक्सेस

जानकारी के मुताबिक, Meta AI के जनरेटिव AI वीडियो एडिटिंग फीचर को सीमित समय के लिए मुफ्त में पेश किया गया है। अगर आप इस नए फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो मेटा एआई की आधिकारिक वेबसाइट और मेटा के स्टैंडअलोन ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। फिलहाल मेटा ने इस नए फीचर को अमेरिका के अलावा चुनिंदा देशों में ही जारी किया है। मगर अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि इस नए जनरेटिव AI वीडियो एडिटिंग फीचर को इंडिया में लॉन्च किया गया है या नहीं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026