---Advertisement---

Microsoft Copilot का मजा अब iPhone यूजर्स को भी मिलेगा, ChatGPT की बढ़ सकती है टेंशन!

Microsoft Copilot: मशहूर टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आईफोन यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कोपायलट का इस्तेमाल अब आईफोन यूजर्स भी कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 30, 2023 5:23 अपराह्न

Microsoft Copilot
Follow Us
---Advertisement---

Microsoft Copilot: टेक इंडस्ट्री की फेमस कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आईफोन यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट (Microsoft Copilot) ऐप को iOS और iPadOS के लिए जारी कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के इस एआई चैटबॉट को अब आईफोन यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

ChatGPT से होता है Copilot का मुकाबला

आपको जानकारी के लिए बता दें कि चैटजीपीटी और गूगल बार्ड की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट का कोपायलट ऐप एक एआई चैटबॉट है। हालांकि, ये चैटबॉट चैटजीपीटी और गूगल बार्ड से बिल्कुल अलग है। कोपायलट जानकारियां इक्ट्ठी करने की बजाय जानकारियों को खोजने पर आधारित है।

LLM पर बेस्ड है Copilot

ये OpenAI के एक ताकतवर टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर DALL-E 3 का उपयोग करके टेक्स्ट से इमेज भी बना सकता है। कोपायलट ऐप ओपनएआई की सबसे एडवांस तकनीक लार्ज लैग्वेंज मॉडल यानी LLM बेस्ट जीपीटी-4 पर काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए कोई चार्ज नहीं है। वहिं, चैटजीपीटी-4 का उपयोग करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होता है।

एंड्रॉइड यूजर्स को मिल चुका है इसका लाभ

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट ऐप को पहले बिंग चैट के नाम से जानते थे। मगर कंपनी ने इसके डिजाइन से लेकर इसकी क्षमताओं में भी काफी सुधार किया है। ऐसे में इसे नया नाम और नई पहचान दी है। इस ऐप की अपनी अलग वेबसाइट है, जो बिंग से अलग है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कोपायलट ऐप का मुकाबला चैटजीपीटी से होता है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में कोपायलट को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026