---Advertisement---

इन खूबियों के साथ जल्द होगा लॉन्च Moto Edge 40 Pro स्मार्टफोन, OnePlus 11 और Xiaomi 13 स्मार्टफोन के लिए बनेगा आफत!

मोटोरोला भारतीय टेक मार्केट में जल्द ही अपना Edge 40 Pro स्मार्टफोन का ऐलान कर सकती है। इसे मौजूदा Moto EDGE 30 PRO की जगह उतारा जाएगा। Edge 40 Pro फोन की टक्कर OnePlus 11, Xiaomi 13, और iQOO 11 से होगी।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 7, 2023 12:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Moto Edge 40 Pro: मोटोरोला जल्द ही अपने Edge 40 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने ऐलान कर सकता है। इसको लेकर मीडिया में लीक्स के आधार पर कुछ रिपोर्ट्स जारी की गई हैं। यह स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध Moto X40 और मौजूदा Moto EDGE 30 PRO की जगह उतारा जाएगा। मोटोरोला के डिवाइस में हाई-रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट जोड़ा जाएगा। Edge 40 Pro फोन की टक्कर OnePlus 11, Xiaomi 13, और iQOO 11 से होगी। तो आइये इस स्मार्टफोन की सभी खासियत जानते हैं।

ये भी पढ़ें: गेम लवर्स कृपया ध्यान दें! ये हैं सबसे सस्ते और अच्छे ब्रांडेड गेमिंग लैपटॉप, प्रोसेसर देख कहेंगे ‘वाह क्या LAPTOP है?’

MOTOROLA EDGE 40 PRO की स्पेशिफिकेशन

MOTOROLA EDGE 40 PRO स्मार्टफोन में 6.67 इंच की FHD+ 10-बिट Poled डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो कि 165 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। वहीं यह फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SOC पर बेस्ड़ होगा। पावर के लिए 4600mAh की बैटरी के साथ में 125W वायर्ड, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। टास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X Ram और UFS 4.0 स्टोरेज दिया जाएगा।

Processor Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 (4 nm)
Display 6.7 inches OLED, 1B colors, 165Hz, HDR10+
MAIN CAMERA Triple50 MP, f/1.9, (wide)
50 MP, f/2.2, 117˚ (ultrawide)
12 MP, f/1.6, (telephoto)
Selfie Camera60 MP, f/2.2, (wide)
BATTERYLi-Po 4600 mAh, non-removable
Charging125W wired, PD3.0, QC5, 50% in 7 min (advertised)
15W wireless
5W reverse wired
NETWORKGSM / HSPA / LTE / 5G
SensorsFingerprint (under display, optical), accelerometer, gyro, proximity, compass Ready For 3.5 support

 

MOTOROLA EDGE 40 PRO की कीमत

अगर बात करें Motorola के इस अपकमिंग स्मार्टफोन Edge 40 Pro की कीमत की तो इसको लेकर कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की कीमत को इस महीने के आखिर तक या लॉन्च के समय रिवील की जा सकती है। बता दें कि भारत में Edge 30 Pro को 49999 रुपये की कीमत पर कंपनी ने लॉन्च किया था और Edge 40 Pro स्मार्टफोन भी इस कीमत के आसपास ही पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: इन 4 फीचर्स के बिना टीन का डिब्बा है आपका एयर कंडीशनर, खरीदने से पहले जरूर करें चेक

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026