---Advertisement---

Motorola Bendable Phone से बदल जाएगी स्मार्टफोन मार्केट! स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिल सकती हैं ये खूबियां

Motorola Bendable Phone: मशहूर टेक कंपनी मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। मोटोरोला के इस फोन को बेंडेबल डिवाइस के तौर पर उतारा गया है। इसमें एक से बढ़कर एक खूबी दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Motorola Bendable Phone
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Bendable Phone: टेक मार्केट में लगातार तेजी से नई-नई तकनीक सामने आ रही हैं। स्मार्टफोन की लगातार बढ़ती मांग के बीच कई कंपनियां अपने नए मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच मोटोरोला ने एक खास फोन को पेश किया है, जिसे हाथ की कलाई पर पहना जा सकता है। मोटो का ये फोन इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आसानी से हाथ में फोल्ड करके पहना जा सकता है। इस बेंडेबल स्मार्टफोन ने मार्केट में काफी हलचल पैदा कर दी है। देखें इसकी जानकारी।

Motorola Bendable Phone के संभावित फीचर्स

मोटो के इस फोन में 6.9 इंच की फुल एचडी डायगोनल डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें POLED डिस्प्ले के साथ इसकी बैक पर फ्रेब्रिक मैटेरियल लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन को मेटल कफ के चुंबकीय लिंक के साथ पहना जा सकता है। कंपनी ने इसमें एडेप्टिव यूजर इंटरफेस दिया है। इसकी स्क्रीन बेंड करने से अपने आप ऊपर आ जाती है। इस दौरान फोन की स्क्रीन 4.6 इंच रह जाती है। इसमें मोटोएआई का भी सपोर्ट मिलता है।

जल्द किया जा सकता है लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फोन एक कॉसेप्ट वर्जन पर लाया गया है। इसकी बैटरी और कैमरा की कोई भी जानकारी नहीं है। इस फोन को कब लाया जाएगा, इसके अन्य फीचर्स क्य है और इसकी कीमत कितनी होगी। इसमें बैटरी को किस जगह पर रखा जाएगा। इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल नहीं है। दावा किया जा रहा है कि मोटोरोला के इस बेंडेबल फोन में एंड्रॉइड सिस्टम दिया जाएगा। लेनोवो ने मोटोरोला के इस फोन को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कैसे मोटो के इस फोन को हाथ में पहना जा सकता है।

फिलहाल इसकी अधिक जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026