---Advertisement---

Motorola Edge 70 Fusion:7000mAh बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले! मंहगे स्मार्टफोन की मिट्टी पलीत करने आ रहा मोटरोला!

Motorola Edge 70 Fusion: मोटरोला एज 70 फ्यूजन 23 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। ये अपने लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। अगर आप किसी प्रीमियम फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2026 3:46 अपराह्न

Motorola Edge 70 Fusion
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Fusion: मोटरोना 23 फरवरी 2026 को बजट की कीमत में एक प्रीमियम फोन लेकर आ सकता है। मोटरोला एज70 फ्यूजन लॉन्चिंग से पहले ही चर्चा में आ गया है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी हैरान किए हुए हैं। दरअसल, कंपनी इसमें 7000mAh बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले दे सकती है। ये स्क्रीन तेज धूप में भी दिखेगी।अगर आप किसी  बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो  थोड़ा सा रुक जाएं क्योंकि मोटो का ये अपकमिंग मोबाइल किफायती कीमत पर प्रीमियम फीचर्स दे सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकती है पावरफुल  बैटरी 

मोटरोला एज 70 फ्यूजन के सबसे खास फीचर्स इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जर बताए जा रहे हैं। ये फोन 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है। लीक खबरों में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि, ये 44 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर सकता है।  अगर कंपनी ये बैटरी और चार्जर देती है तो यकीनन ये टेक मार्कट में गेम चेंजर साबित होगा।

मोटरोला एज 70 फ्यूजन की डिस्प्ले में क्या है खास?

मोटरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.78-इंच की बड़ी क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसकी स्क्रीन पर 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। जिसके कारण धूप में भी क्लियर स्क्रीन दिखेगी। डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट मिल सकता है। जिसकी वजह से डिस्प्ले पर नेचुरल कलर दिखेंगे। इतना ही नहीं कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी मिल सकती है। वहीं, पानी  और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

मोटरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन का लीक कैमरा

प्रोफेशनल फोटोग्राफी का आनंद देने के लिए कंपनी डुअल रियर कैमरा दे सकती है। इसमें कंपनी 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ दे सकती है। वहीं, 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दे सकती है। इसके साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कैमरे में मोटो एआई मिल सकता है। जिसकी मदद से हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो बनाए जा सकते हैं। वहीं, 4K रेज़ोल्यूशन 30fps क्ववालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

मोटरोला एज 70 फ्यूजन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी  Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ ही  Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम  मिल सकता है। ये प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम मल्टीटास्किंग काम के साथ फोन में गेम खेलने के लिए हाई स्पीड और स्मूथनेस देगा।

मोटरोला एज 70 फ्यूजन की लीक लॉन्चिंग और कीमत

मोटरोला एज 70 फ्यूजन की कीमत, लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी इसे 25000 के आस-पास की कीमत में 23 फरवरी 2026 को लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026