---Advertisement---

Motorola Edge 70 Ultra 5G: जल्द लॉन्च हो सकता है मोटोरोला का मास्टरपीस फोन, 125W का वायर्ड चार्जर मिनटों में कर देगा फुल चार्ज; जानें सबकुछ

Motorola Edge 70 Ultra 5G: आगामी मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी फोन में यूनिक डिजाइन, दमदार बैटरी, 125W का वायर्ड चार्जर और जानदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 11, 2025 1:31 अपराह्न

Motorola Edge 70 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Ultra 5G: मोटोरोला की लोकप्रिय फोन सीरीज ‘एज’ को जल्द ही विस्तार मिल सकता है। हम यहां पर मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। इस फोन को अगले कुछ हफ्तों में भारत में उतारने की योजना है। मगर इससे पहले ही इस प्रीमियम फोन के कई खास स्पेक्स लीक हो गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें ओएलईडी डिस्प्ले के साथ शानदार स्क्रीन देखने को मिल सकती है। ऐसे में यूजर्स को काफी दमदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

इंडिया में जल्द दस्तक दे सकता है Motorola Edge 70 Ultra 5G

इंटरनेट पर कई अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी को दिसंबर 2025 तक मार्केट में लाने की योजना है। हालांकि, कई अन्य लीक्स के मुताबिक, इस फोन को अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी की अनुमानित प्राइस डिटेल

वहीं, कई ताजा लीक्स की मानें, तो आगामी मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी फोन को मिडरेंज श्रेणी में लाने की संभावना है। इसका शुरुआती दाम 25 से 30000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

इनोवेटिव डिजाइन, मोटो एआई और धांसू परफॉर्मेंस इसे बनाएंगे नया किंग

उधर, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी फोन कंपनी का सबसे पावरफुल मोबाइल साबित हो सकता है। इसमें इनोवेटिव डिजाइन और 6.7 इंच की 1.5 रिजॉल्यूशन के साथ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही 144 हर्ट्स की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। इसमें 200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी साउंड की सुविधा भी शामिल करने की उम्मीद है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलने का अनुमान है। इससे यह फोन आते ही काफी दमदार प्रदर्शन वाला साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी इसमें मोटो एआई के बेहतरीन स्पेक्स को भी जोड़ सकता है। इससे यूजर्स को काफी लाभ होने की संभावना है।

स्पेक्समोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसोसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
स्क्रीन6.7 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर125W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

तहलका मचा सकता है 125W का वायर्ड चार्जर

कई अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी में 6000mAh की बैटरी के साथ 125W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। यह लगभग 30 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। वहीं, इसके रियर में 50 एमपी का ट्रिपल सेंसर लानेकी संभावना है, जिसमें 10 गुना डिजिटल जूम, ऑप्टिकल जूम और ओआईएस सपोर्ट मिलने की खबरें चल रही हैं। फोन के आगे की तरफ, 50 एमपी का वाइड एंगल फ्रंट सेंसर शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मोटोरोला की तरफ से इस फोन को लेकर कुछ भी औपचारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026