---Advertisement---

Motorola Moto 70 Ultra 5G: बड़ी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर उड़ाएगा गर्दा, 64MP का धांसू टेलीफोटो कैमरा बदल देगा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस; पढ़ें लीक्स

Motorola Moto 70 Ultra 5G: आगामी मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी फोन में धांसू स्क्रीन के साथ तगड़ा प्रोसेसर आने की संभावना है। इसमें टेलीफोटो कैमरा आलीशान फोटो प्रदान कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 15, 2025 3:25 अपराह्न

Motorola Moto 70 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Moto 70 Ultra 5G: फोन मेकर मोटोरोला ने अपनी लोकप्रिय ‘एज’ फोन सीरीज में नया फोन लॉन्च किया है। ऐसे में अब कंपनी जल्द ही मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी मोबाइल को भी मार्केट में उतार सकती है। इसे प्रीमियम कैटेगरी में लाने की संभावना है। इसमें बड़ी डिस्प्ले से लेकर पावरफुल चिपसेट का सपोर्ट आने की उम्मीद है। अगर आप किसी नए फोन को लेने वाले हैं, तो कुछ टाइम इस मोबाइल का इंतजार कर सकते हैं। इसकी खूबियों किसी को भी दीवाना बना सकती हैं।

Motorola Moto 70 Ultra 5G कब देगा दस्तक

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आगामी मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी फोन को जनवरी 2026 में लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फोन को एज 70 फोन के साथ ही लाना था। मगर कंपनी ने इसे सोमवार को इंडिया में लॉन्च नहीं किया। ऐसे में इसकी आधिकारिक घोषणा तक इंतजार करना होगा।

मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी की संभावित कीमत

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया गया है कि मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी का प्राइस 30 से 35000 रुपये के करीब रहने की आशंका है। मगर यह जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है।

दमदार प्रोसेसर और पावरफुल एआई फीचर्स

उधर, लेटेस्ट लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी मोबाइल में बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले, 144Hz की रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की ब्राइटनेस जोड़ी सकती है। इसके साथ ही स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस नए प्रोसेसर में कई दमदार एआई क्षमताओं को शामिल करने की योजना है। साथ ही मोटोएआई के अनोखे फीचर्स यूजर्स को दीवाना बना सकते हैं। इसमें फोटो एन्हांस्ड फीचर, एआई एडिटिंग टूल और वीडियो एडिटिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है।

स्पेक्समोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+64MP
सेल्फी कैमरा32MP

आलीशान टेलीफोटो कैमरा देगा काफी बढ़िया फोटो

कुछ अन्य ताजा लीक्स में दावा किया जा रहा है कि आगामी मोटोरोला मोटो 70 अल्ट्रा 5जी में 64एमपी का धांसू टेलीफोटो कैमरा मोबाइल फोटोग्राफी में यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। साथ ही 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस बढ़िया फोटो दे सकता है। इसके आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी सेंसर काफी बारीक डिटेल के साथ फोटो दे सकती है। मगर अभी तक फोन कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Vivo X500

मई 11, 2026