Motorola Razr Fold:दुनिया की सबसे बड़ी फोल्डेबल बैटरी और गोल्ड सर्टिफाइड कैमरा, मोटरोला का ये फोन क्यों है खास?

Motorola Razr Fold: मोटरोला रेजर फोल्ड लॉन्च हो गया है। ये कंपनी का पहला मुड़ने वाला फोन है। इसके फीचर्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं। यहां जानें इस फोल्डेबल फोन में क्या खास मिल रहा है?

Motorola Razr Fold

Picture Credit: Google

Motorola Razr Fold: सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए मोटरोला ने एक बेहद खास फोन उतार दिया है। मोटरोला रेजर फोल्ड कंपनी का पहला मुड़ने वाला फोन है। इस फोन में तमाम सारे ऐसे फीचर्स दिए गए हैं। जिन्हें देखकर यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है। खबरों की मानें तो ये दुनिया की सबसे बड़ी फोल्डेबल बैटरी के साथ आया है। वहीं, इसका कैमरा गोल्ड सर्टिफाइड बताया जा रहा है। अगर आप भी किसी मुड़ने वाले प्रीमियम फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो मोटरोला रेजर फोल्ड की कीमत और खास फीचर्स के बारे में जान लीजिए।

Motorola Razr Fold की बैटरी

मोटरोला रेजर फोल्ड की बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी ने इसमें दुनिया की सबसे बड़ी 6000mAh की बैटरी दी है। ये बैटरी 12 मिनट में 12 घंटे तक चल सकती है। इसमें 80W TurboPower का चार्जर मिल रहा है। 50W की सुपर-फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ 5W की रिवर्स चार्जिग मिल रही है। फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए Moto Pen Ultra की सुविधा दी गई है।

मोटोरोला रेजर फोल्ड के कैमरे में क्या है खास?

मोटोरोला रेजर फोल्ड का कैमरा DXOMARK गोल्ड सर्टिफाइड है। खबरों की मानें तो ये दुनिया का सबसे पावरफुल कैमरा बताया जा रहा है। इस कैमरे से प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकती है। इसमें 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का Sony LYTIA™ 828 सेंसर से लेस मैन कैमरा दिया गया है। इसमें OIS दिया गया है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x सुपर ज़ूम प्रो से लेस है। इसके कैमरे में एआई दिया गया है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा और इंटरनल बड़ी स्क्रीन पर 20MP का कैमरा मिल रहा है। स्किन टोन्स को बढ़ाने के लिए इसमें वैलिडेशन की सुविधा मिलती है। इस कैमरे से 8K (30fps) और 4K (120fps) क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

प्रोसेसर, परफॉर्मेंस और स्टोरेज

इसमें Snapdragon 8 Gen 5 का पावरफुल प्रोसेसर मिल रहा है।Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 16GB LPDDR5X रैम के साथ 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल रही है।

मोटरोला के फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले

8.10-इंच की मेन स्क्रिन मिल रही है। वहीं, 6.6-इंच की pOLED कलर डिस्प्ले दी गई है। ये स्क्रीन तेज धूप में भी काम करती है।

फोल्डेबल फोन की सुरक्षा

पानी और धूल से बचाने के लिए IP48 और IP49 रेटिंग दी गई है। फोल्डेबल स्क्रिन को मजबूत बनाने के लिए टियरड्रॉप हिंज की प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन को गिरने पर भी टूटने से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 की प्रोटेक्शन मिल रही है।

Motorola Razr Fold की कीमत

मोटरोला रेजर फोल्ड की कीमत 214500 लाख रुपए है। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल रही है। आपको बता दें, अभी भारतीय यूजर्स को इसका इंतजार करना होगा। ये फोन अभी सिर्फ यूरोप मार्केट में उपलब्ध है।

 

Exit mobile version