Nokia G42 5G: ट्रिपल कैमरे वाले स्मार्टफोन को मिला धांसू अपडेट, तूफानी खूबियां जानकर खुशी से नाचने लगेंगे यूजर्स!

Nokia G42 5G

Nokia G42 5G

Nokia G42 5G: देश का स्मार्टफोन (Smartphone) बाजार लगातार बढ़ रहा है। कई कंपनियां अपने नए डिजाइन और दमदार फीचर्स वाले फोन को लाने की तैयारी कर रही हैं। वैसे आजकल अधिकतर फोन मेकर कंपनियां स्मार्टफोन के कैमरे पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

इसी बीच मार्केट की दिग्गज कंपनी नोकिया ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। दरअसल नोकिया के एक 5जी स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 14 ओएस अपडेट जारी किया गया है। नोकिया जी42 5जी (Nokia G42 5G) फोन में अब कई नए फीचर्स और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Nokia G42 5G स्मार्टफोन में Android 14 OS Update

Nokia G42 5G Specifications

स्क्रीन6.56 inches (16.66 cm)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 480 Plus
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा50MP+2MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP
रिफ्रेश रेट90hz

नोकिया के इस फोन में 6.56 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 480 Plus प्रोसेसर और 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में 90hz की रिफ्रेश रेट के साथ Corning Gorilla Glass v3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस डिवाइस में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 20W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है।

फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही वाई-फाई-5, ब्लूटूथ-5.1, यूएसबी चार्जिंग, जीपीएस, 3.5mm का ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डबल सिम सपोर्ट और 5G सपोर्ट मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version