---Advertisement---

3000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ Nokia का सबसे धाकड़ फोन, बातें खत्म हो जाएंगी लेकिन बैटरी नहीं!

Nokia ने अपना फीचर फोन Nokia 105 4G को चीन में लॉन्च कर दिया है और इस फोन में 1450 Mah की बैटरी के साथ में ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 25, 2023 7:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nokia 105 4G: Nokia ने एक बार फिर से अपना फीचर फोन Nokia 105 4G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसमें पावर देनें के लिए 1450 Mah की बैटरी के साथ में ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसमें Migu म्यूजिक और Himalaya फंक्शन का सपोर्ट भी दिया गया है और यह फोन Aliplay सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 32GB तक की स्टोरेज भी दी गई है। ये काले और नीले कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। तो आइए इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर की सभी जानकारियां देखते हैं।

ये भी पढ़ें: OnePlus Nord Buds और Oppo Enco Air 2 Pro में किसमें कितना है दम, खरीदने से पहले देखें कंपैरिजन

Nokia 105 4G की स्पेसिफिकेशन

Nokia 105 4G में 1.8-इंच का QQVGA कलर डिसप्ले दिया गया है और नेटवर्क के तौर पर इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है। फोन को 3.5mm के ऑडियो जैक और microUSB 2.0 पोर्ट से लैस किया गया है। परफॉरमेंस के लिए Nokia 110 4G में Unisoc T107 चिपसैट और 128MB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज भी दी गई है। इसमे Volte HD वॉइस कॉल का सपोर्ट भी दिया गया है। इनके अलावा इस फोन में वायरलेस एक्सटरनल रेडियो और बोल्ड बटन फोंट भी दिया गया है।

PhoneNokia 105 4G
Display1.8 QVGA
Ram128MB
Storage32GB
ProcessorUnisoc T107
Battery1450Mah
Bluetooth Version5.0

 

Nokia 105 4G की कीमत

Nokia 105 4G की चीन में कीमत 229 yuan यानी करीब 2715 रुपये है, लेकिन इसे प्री-बुक करने पर ये 199 yuan लगभग 2360 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन 28 अप्रैल से डिलीवर करना शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ये कर लिया तो AC की गैस के लिए नहीं बुलाना पड़ेगा मैकेनिक, चंद सेकेंड में मिलेगी राहत

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026