---Advertisement---

Google Pixel 11 का प्रोसेसर ही नहीं कैमरा भी होगा बेहद हाईटेक! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

Google Pixel 11: गूगल पिक्सल 11 5जी स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। अगर आप क्सी हाईटेक कैमरे वाले फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये ले सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 8, 2026 5:29 अपराह्न

Google Pixel 11
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11: गूगल पिक्सल 11 सीरीज भारत सहित ग्लोबल मार्केट में 12 और 13 अगस्त को लॉन्च हो रही है। खबरों की मानें तो इसमें बेस मॉडल , प्रो , प्रो एक्सएल और प्रो फोल्ड जैसे फोन पेश हो सकते हैं। गूगल अपने इस नई सीरीज में बहुत कुछ नया और स्पेशल दे सकता है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले बेस मॉडल की कुछ अपडेट सामने आयी हैं। जिसके कारण यूजर्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

Google Pixel 11 स्मार्टफोन में क्या मिल सकता है यूनिक? 

गूगल पिक्सल 11 5जी स्मार्टफोन में कंपनी रियर नोटिफिकेशन लाइट के लिए पिक्सल ग्लो का फीचर दे सकती है। ये जेमिनी एआई के साथ चलेगा। खबरों की मानें तो गूगल पहली बार अपना प्रोसेसर लेकर आ रहा है। अभी तक गूगल अपने प्रोसेसर के लिए सैमसंग पर निर्भर था, लेकिन Pixel 11 में पहली बार TSMC के अत्याधुनिक 2nm प्रोसेस पर बनी Tensor G6 चिप मिलेगी। ये फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा और स्पीड देगा। इसमें 120x प्रो ज़ूम और एडवांस्ड कैमरा सेंसर मिल सकता है।

गूगल पिक्सल 11 5जी स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Google Pixel 11 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3-इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगा।
प्रोसेसरTensor G6 TSMC 2nm से लैस प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा48 MP का मैन कैमरा मिल सकता है। वहीं, 13 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, 10.5 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए 30x सुपर ज़ूम और AI आधारित Video Relight जैसे स्पेशल फीचर्स मिल सकते हैं।
कनेक्टिविटीइंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए MediaTek M90 मोडेम मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर5000mAh की बैटरी 30W सुपरफास्ट चार्ज के साथ आ सकती है। इसमें लेटेस्ट Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
डेटा सेफ्टीयूजर के डेटा सुरक्षा के लिए Titan M3 की चिप मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।

 

गूगल पिक्सल 11 फोन की संभावित कीमत

गूगल पिक्सल 11 फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 80000 से लेकर 90000 के आस-पास की संभावित कीमत में आ सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now