---Advertisement---

Nothing Phone 3: यूनिक डिजाइन के साथ ले सकता है ग्रैंड एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, टेलीफोटो लेंस मचाएगा धमाल!

Nothing Phone 3: नथिंग के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में यूनिक डिजाइन मिलने की संभावना है। इसकी कीमत के साथ कई खूबियां लीक हो गई हैं। इसका टेलीफोटो लेंस धमाल मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 2:12 अपराह्न

Nothing Phone 3
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3: अगर आप स्मार्टफोन की खबरों से रुबरु होते हैं, तो आपके पता होगा कि नथिंग फोन कंपनी ने अपने आगामी फ्लैगशिप फोन को लाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब फोन मेकर ने अपने धाकड़ फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही इंटरनेट पर सिर्फ नथिंग फोन 3 छाया हुआ है। नथिंग अपने फोन में यूनिक डिजाइन देने के लिए लोकप्रिय है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नथिंग अपने अपकमिंग फोन में भी बेहद ही आकर्षक डिजाइन दे सकता है।

नथिंग फोन 3 का ऐसा हो सकता है डिजाइन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 3 में सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस की जगह पर CMF फोन 2 प्रो से प्रेरित एक स्लीकर और प्रीमियम लुक मिल सकता है। वहीं, नथिंग इंडिया ने अपनी लेटेस्ट एक्स यानी ट्विटर वीडियो में नथिंग फोन 3 के बैक पैनल का अनोखा लुक रिवील किया है। मगर वीडियो में लाइट्स के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है।

Nothing Phone 3 Specifications

कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी नथिंग फोन 3 में पीछे की तरफ तीन कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर आने की संभावना है। नथिंग फोन 3 की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 6.77 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलने की आशंका है।

स्पेक्सनथिंग फोन 3 की लीक डिटेल्स
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8+ Gen 1
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.77 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

Nothing Phone 3 Price in India

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग फ्लैगशिप फोन का दाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 3 की इंडिया में कीमत 55 से 60000 रुपये के आसपास रह सकती है। हालांकि, अभी तक नथिंग ने कोई भी पुष्टि नहीं की है।

Nothing Phone 3 Release Date

फोन मेकर ने अपने आगामी धाकड़ फोन की लॉन्च डेट जारी कर दी है। नथिंग फोन 3 की रिलीज डेट 1 जुलाई 2025 रखी गई है। यह फोन इंडिया में रात को 10:30 बजे पेश किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026