---Advertisement---

Nothing Phone 3: Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 50W फास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है 5500mAh की बैटरी, लीक में सामने आई कीमत

Nothing Phone 3: नथिंग के आगामी फ्लैगशिप फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 50W फास्ट चार्जर आ सकता है। इसके साथ 5500mAh की बैटरी धूम मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2025 7:00 अपराह्न

Nothing Phone 3
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3: बीते महीने फोन मेकर नथिंग ने बताया था कि वह अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने वाला है। इसके बाद से इंटरनेट पर नथिंग फोन 3 की चर्चा जोरो-शोरो से शुरू हो गई है। अभी तक नथिंग फोन 3 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि फोन मेकर इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट जोड़ सकती है। ऐसे में नथिंग फैन्स को धाकड़ एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

नथिंग फोन 3 का डिजाइन किससे प्रेरित होगा?

आगामी Nothing Phone 3 में ग्लिफ इंटरफेस को नहीं दिया जाएगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नथिंग फोन 3 का डिजाइन CMF फोन 2 प्रो के डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित हो सकता है। फोन के बैक पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है, जो कि नथिंग फैन्स को लुभा सकता है। बैक पर ड्यूल पैनल कलर्स दिए जा सकते हैं।

Nothing Phone 3 Specifications

कई खबरों में दावा किया गया है कि नथिंग फोन 3 में 5500mAh की बैटरी आने की उम्मीद है। यह बैटरी काफी पावरफुल क्षमताओं के साथ दस्तक दे सकती है। इसके साथ 50W फास्ट चार्जर और 20W का वायरलेस चार्जर मिलने की संभावना जताई जा रही है। नथिंग फोन 3 की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है।

स्पेक्सनथिंग फोन 3 की लीक खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

Nothing Phone 3 Price in India

अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग फोन नथिंग फोन 3 का दाम फ्लैगशिप कैटेगरी में निर्धारित किया जा सकता है। नथिंग फोन 3 की इंडिया में कीमत 60 से 70000 रुपये के आसपास रह सकती है।

Nothing Phone 3 Launch Date in India

फोन मेकर ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि नथिंग फोन 3 को जुलाई में उतारा जा सकता है। मगर अभी तक नथिंग फोन 3 की इंडिया में लॉन्च डेट फाइनल नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026