---Advertisement---

Nothing Phone 3a: सर्कुलर रिंग स्टाइल कैमरा डिजाइन के साथ धूम मचाएगा Glyph इंटरफेस! 2 वेरिएंट में दे सकता है दस्तक

Nothing Phone 3a: नथिंग का नया स्मार्टफोन सर्कुलर रिंग स्टाइल कैमरा डिजाइन के साथ धूम मचा सकता है। साथ में Glyph इंटरफेस भी आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2025 11:09 पूर्वाह्न

Nothing Phone 3a
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3a: बस कुछ दिन का इंतजार और फिर एक बार नथिंग अपना जादू चलाएगा। जी हां, नथिंग फोन 3ए स्मार्टफोन अपने अनोखे स्टाइल और दमदार खूबियों के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना सकता है। कई दिनों से इसके लीक स्पेसिफिकेशन्स की चर्चा है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट में एक नई डिटेल सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart पर लॉन्च होने वाले इस फोन में सर्कुलर रिंग स्टाइल में कैमरा डिजाइन दिया जा सकता है। वहीं, इसके साथ Glyph इंटरफेस भी आने की संभावना जताई जा रही है। फ्लिपकार्ट पर काफी लोग Nothing Phone 3a Price भी खोज रहे हैं। मगर इंटरनेट पर नथिंग फोन 3ए की कीमत को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं।

Nothing Phone 3a को आकर्षक बनाएगा Glyph इंटरफेस!

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग नथिंग फोन 3ए फोन में Glyph इंटरफेस कैमरा लुक और भी अधिक आकर्षक बना देगा। ऐसे में इसका डिजाइन दूर से भी काफी मनमोहक नजर आ सकता है। Flipkart पर इस फोन को पोस्ट किया गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर आते ही धूम मचा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नथिंग के इस ट्रांसपैरेंट स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रोसेसर को 4nm प्रोसेसर तकनीक के साथ तैयार किया गया है। ऐसे में इसमें अच्छा AnTuTu स्कोर देखने को मिल सकता है। साथ ही ऐसी संभावना है कि इसमें कई एडवांस एआई खूबियां भी शामिल की जा सकती हैं। Nothing Phone 3a Price मिडरेंज सेगमेंट के हिसाब से तय हो सकता है। नथिंग फोन 3ए की कीमत 30000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद की जा रही है।

स्पेक्सनथिंग फोन 3ए की लीक डिटेल्स
डिस्प्ले6.8 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120hz

नथिंग फोन 3ए में मिल सकते हैं 2 वेरिएंट

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Nothing Phone 3a स्मार्टफोन को 2 वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज का विकल्प मिलने की आशंका जताई जा रही है। Flipkart पर इसकी खूबियों के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। मगर आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर कुछ डिटेल सामने आ सकती है।

वहीं, इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसमें 5000mah की बैटरी क्षमता के साथ 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की उम्मीद है। Nothing Phone 3a Price 35000 रुपये तक जा सकता है। मगर अभी तक फोन मेकर की ओर से नथिंग फोन 3ए की कीमत को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026