---Advertisement---

Nothing Phone 3a में 25% फास्ट परफॉर्मेंस के साथ धूम मचाएगा Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर! जानें लीक डिटेल्स

Nothing Phone 3a: नथिंग अपने नए फोन को 25% फास्ट परफॉर्मेंस वाले Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। जानें लीक डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2025 4:04 अपराह्न

Nothing Phone 3a
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3a: मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नथिंग फोन 3ए की एंट्री तूफान मचा सकती है। दरअसल, नथिंग कंपनी के सीईओ Carl Pei ने हाल ही में अपकमिंग फोन को लेकर कुछ खास जानकारियां साझा की है। नथिंग कंपनी के सीईओ ने बताया कि आने वाले फोन में Snapdragon सीरीज का प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही यह चिपसेट 25% अधिक फास्ट परफॉर्मेंस देगा। इस फोन को Flipkart पर उतारा जाएगा। फ्लिपकार्ट साइट पर इसकी लिस्टिंग की गई है। इस फोन के लॉन्च से पहले Nothing Phone 3a Price पर खूब जानकारी तलाशी जा रही है। नथिंग फोन 3ए की कीमत मिडरेंज सेगमेंट में धूम मचा सकती है।

Nothing Phone 3a में मिल सकता है एक्शन बटन

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग नथिंग फोन 3ए फोन में ऑन डिवाइस आर्टिफिशियल प्रोसेसिंग दी जा सकती है। कई अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि नथिंग के इस फोन में साइड में एक अतिरिक्त बटन दिया जा सकता है। इस बटन को आईफोन में मिलने वाले एक्शन बटन से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बटन मल्टी टोंगल फंक्शन के तौर पर काम कर सकता है। Flipkart साइट पर भी इसके प्रोसेसर की डिटेल पोस्ट हो गई है। मगर फ्लिपकार्ट पर भी इसके प्रोसेसर की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। Nothing Phone 3a Price काफी लोगों को हैरान कर सकता है। नथिंग फोन 3ए की कीमत को लेकर अलग-अलग दावें किए जा रहे हैं।

स्पेक्सनथिंग फोन 3ए की अनुमानित डिटेल
डिस्प्ले6.8 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 3
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120hz
Photo Credit: Flipkart

नथिंग फोन 3ए को यूनिक बनाएगा Glyph इंटरफेस!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Nothing Phone 3a फोन में 6.8 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें Nothing OS 3.1 का सपोर्ट आने की संभावना है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम कर सकता है। वहीं, उम्मीद लगाई जा रही है कि फोन के बैक पैनल पर Glyph इंटरफेस देखने को मिल सकता है। Flipkart पर इसे ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ लाने की संभावना है। फ्लिपकार्ट पर आने वाले दिनों में इसकी कुछ और खास डिटेल सामने आ सकती है। Nothing Phone 3a Price 30000 रुपये के आसपास रह सकती है। मगर अभी कंपनी ने नथिंग फोन 3ए की कीमत को फाइनल नहीं किया है। ऐसे में यूजर्स को 4 मार्च 2025 को इसके लॉन्च होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी मिलने की आशंका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026