---Advertisement---

Nothing Phone 4a: सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, इस खास फीचर की वजह से भी मचा सकता है तहलका; लीक्स जानकर हिल जाएगा दिमाग!

Nothing Phone 4a: आगामी नथिंग फोन 4ए स्मार्टफोन में हाईटेक प्रोसेसर के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम आने की उम्मी है। साथ ही एक खास फीचर आते ही लोगों का दिल जीत सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2025 1:34 अपराह्न

Nothing Phone 4a
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 4a: नथिंग स्मार्टफोन कंपनी ज्यादा देर तक मार्केट से दूर नहीं रहती है। कंपनी ने कुछ टाइम पहले ही अपना कम्युनिटी एडिशन फोन इंडिया में लॉन्च किया था। ऐसे में अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ने अपने नए सदस्य को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। नथिंग फोन 4ए फोन अपने प्रीमियम डिजाइन के साथ अपनी कई खास खूबियों से आते ही सबको दीवाना बना सकता है। इस आगामी मोबाइल में एक प्रमुख फीचर्स शामिल किया जा सकता है, जिससे लोगों का काम आसान होने की उम्मीद है।

जल्द जोरदार एंट्री ले सकता है Nothing Phone 4a

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि नथिंग फोन 4ए फोन को मार्च 2026 तक इंडियन मार्केट में लाने की योजना है। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स में इस बात पर बल दिया गया है कि इस अपकमिंग मोबाइल को जून 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। मगर अभी तक फोन मेकर ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

नथिंग फोन 4ए की अनुमानित कीमत

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 4ए के 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का संभावित दाम 43000 रुपये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि इसके 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 47000 रुपये रखा जा सकता है। कीमत की यह जानकारी फिलहाल, अटकलों पर आधारित है, ऐसे में सटीक सूचना के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

यह खास फीचर बन सकता है सभी का फेवरेट

कुछ हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नथिंग फोन 4ए मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। इसे 3एनएम प्रोसेस और बेहतर क्षमताओं के साथ उतारा जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें, तो कंपनी इसमें ई-सिम का भी सपोर्ट जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को फोन में फिजिकल सिम रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे कई तरह के फायदे मिलने की उम्मीद है। मगर कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन मेकर ई-सिम की सुविधा को सिर्फ 4ए प्रो मॉडल में ही शामिल करेगी। ऐसे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

स्पेक्सनथिंग फोन 4ए की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 7 जेन 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

दमदार बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

फोन मेकर अपने आगामी फोन नथिंग फोन 4ए में 6.78 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ सकती है। इसमें 1.5K की रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकती है। ऐसे में इसका विजुअल एक्सपीरियंस काफी शानदार रह सकता है। इसमें पावर के लिए 6500mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर और 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026