---Advertisement---

Nothing Phone (4a) Pro : प्रोसेसर, कैमरे और लुक से सबकी क्लास लगाने वाला नथिंग का स्मार्टफोन हुआ सस्ता, यहां से हजारों की छूट पर खरीदें

Nothing Phone (4a) Pro : नथिंग फोन (4a) प्रो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी गई है। भारी छूट पर फ्लिपकार्ट सेल से खरीद सकते हैं। इसके प्रीमियम फीचर्स नेक्सट लेवल का एक्सपीरियंस देंगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 28, 2026 3:12 अपराह्न

Nothing Phone (4a) Pro
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone (4a) Pro :  यूनिक डिजाइन में स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली नथिंग कंपनी ने अभी हालहि में नथिंग फोन (4a) प्रो फोन को लॉन्च किया है। 5 मार्च को जैसे ही इसने भारतीय मार्केट में दस्तक ही वैसे ही हर तरफ चर्चा होने लगी। फोन के प्रति लोगों का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस प्रीमियम मोबाइल को खरीदने चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट से छूट पर खरीद सकते हैं। यहां पर ये हजारों के डिस्काउंट पर मिल रहा है।

Nothing Phone (4a) Pro  को फ्लिपकार्ट सेल से छूट पर खरीदें

फ्लिपकार्ट सेल पर नथिंग फोन (4a) प्रो स्मार्टफोन 7 फीसदी की छूट पर मिल रहा है। इस पर कंपनी 7 फीसदी की छूट दे रही है। जिसके बाद ये 42999 हजार रुपए की जगह 39999 रुपए में मिलेगा।

Nothing Phone (4a) Pro
Picture Credit: Flipkart Sale

यहां पर ग्राहक के 3000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही एक्सिस और एसबीआई कार्ड से पैमेंट करके 2000 तक की अन्य बचत की जा सकती है। इसमें 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल रही है।

नथिंग फोन (4a) प्रो स्मार्टफोन का कैमरा 

अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो नथिंग का ये बेहतरीन कैमरे से लेस स्मार्टफोन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें कंपनी ने मेन कैमरे के रुप में 50MP Sony LYT-700C सेंसर OIS के साथ दिया है। जो कि, अंधेर और कम लाइट में भी क्रिस्टल क्लियर फोटो को क्लिक कर सकता है। इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो Samsung JN5 सेंसर के साथ दिया है। यह 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 140x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। वहीं, अल्ट्रा वाइड 8MP कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया है। इन सभी कैमरों में एडवांस एआई मिलता है।
इसके साथ ही 4K क्वालिटी में @ 30fps पर Ultra XDR वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

नथिंग के प्रीमिफोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (4a) Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्लेइसमें 6.83-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जिसे तेज धूप में भी क्लियर देखा जा सकता है। इसके साथ ही स्क्रीन की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिल रहा है।
प्रोसेसर/ ऑपरेटिंग सिस्टमQualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का सुपरफास्ट प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं, परफॉर्मेस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
बैटरी/चार्जर 5400mAh की बैटरी के साथ 50W का चार्जर मिलता है।
खास फीचरफोन के सभी ऐप को कंट्रोल करने के लिए अलग से Essential Key मिलती है।
सेफ्टी फीचर्सपानी- धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। फोन को ओवरहीट से बचाने के लिए एडवांस कूलिंग सिस्टम मिलता है।

 

नथिंग का प्रीमियम लुक से लेस फोन

Nothing Phone (4a) Pro का लुक प्रीमियम और मॉडर्न है। इसके बैक पर लगे ग्लिफ मैट्रिक्स डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन के साथ टाइम देख सकते हैं। इसकी मजबूत बॉडी एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम से बनी है। जिसकी वजह से ये गिरने से भी नहीं टूटेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Redmi Note 15 SE 5G

मार्च 28, 2026

iQOO Z11

मार्च 27, 2026

Samsung Galaxy A57 5G

मार्च 27, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026

Realme 16 5G

मार्च 26, 2026