---Advertisement---

Nothing का सब-ब्रांड CMF जल्द लॉन्च कर सकता है स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, टेक मार्केट में बढ़ी हलचल

CMF By Nothing: मशहूर टेक कंपनी Nothing ने अपने नए सब ब्रांड को लॉन्च करने की घोषणा की है। खबरों की माने तो Nothing ने इसे CMF नाम दिया गया है। टिप्सटर मुकुल शर्मा के हवाले से आई खबरों की माने तो कंपनी इस सब ब्रांड का इस्तेमाल बाजार के हिसाब से किफायती गैजेट पेश करने के लिए करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 9, 2023 3:09 अपराह्न

CMF By Nothing
Follow Us
---Advertisement---

CMF By Nothing: मशहूर टेक कंपनी Nothing ने अपने नए सब ब्रांड को लॉन्च करने की घोषणा की है। खबरों की माने तो Nothing ने इसे CMF नाम दिया गया है। टिप्सटर मुकुल शर्मा के हवाले से आई खबरों की माने तो कंपनी इस सब ब्रांड का इस्तेमाल बाजार के हिसाब से किफायती गैजेट पेश करने के लिए करेगी। इसमें स्मार्टवॉच, ईयरफोन और ईयरबड्स जैसे उपकरण शामिल हो सकते हैं। Nothing ने अभी हाल ही में अपने ट्रांसपैरेंट फोन को लॉन्च कर मार्केट से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

सस्ते प्रोडक्ट हो सकेंगे लॉन्च

Nothing के इस सब ब्रांड के जरिए कंपनी किफायती प्रोडक्ट को लॉ़न्च कर सकेगी। बता दें कि Nothing के प्रोडक्ट बेहद महंगे होते हैं। उन्हें खरीद पाना सामान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं होती। अपने महंगे उपकतरण के कारण ही Nothing भारतीय बाजार में हर घर तक पहुंच पाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में उसकी इस कोशिश को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इसके प्रोडक्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने इस प्लेटफॉर्म के जरिए किफायती उपकरणों के साथ आम लोगों तक पहुंच पाने में सफल हो सकेगी।

बीते महीने ही सुर्खियों में थी Nothing

Nothing ने अपने शानदार फीचर से लैस ट्रांसपैरेंट स्मार्टफोन को बीते महीने ही बाजार में उतारा था जिसको लेकर ग्राहकों में खूब उत्साह देखने को मिला था। कंपनी के इस शानदार फीचर वाले फोन को लोग खूब सराह रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इस फोन की कीमत है 49999 रुपये पर अभी ये आपको 10% तक की छूट के साथ 44999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं इसके दुसरे वरिएंट की कीमत है 54999 रुपये पर अभी ये ग्राहकों को 9% की छूट के साथ 49999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Nothing Phone 2 के फीचर्स

डिस्प्ले6.7 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8+ Gen 1
रैम12GB
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी4700mAh
ओएसएंड्रॉइड 13

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026