---Advertisement---

अब टीवी पर भी खेल सकेंगे Netflix Game, अपने स्मार्टफोन से कर पाएंगे कंट्रोल!

Netflix कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसके जरिए आप Netflix Game को अपने iPhone के जरिए अपने स्मार्टटीवी पर भी खेल सकेंगे। तो देखिए इससे जुड़ी सभी जानकारियां।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 1, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Netflix Game: आपने Netflix को मूवी देखने के लिए इस्तेमाल किया होगा, लेकिन अब कंपनी अपने ऐप में दिए  Netflix Game से जुड़े एक नए फीचर पर काम कर रही है। मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के अनुसार इस फीचर के जरिए कंपनी नेटफ्लिक्स के गेम्स को स्मार्टटीवी पर खेलने में मदद करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को फिलहाल iOS के लिए ही बनाया जा रहा है और जल्द ही इसे लॉन्च भी किया जा सकता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने iPhone को गेम स्टिक या वीडियो गेम कंट्रोलर के रूप में यूज कर सकेंगे। ऐसा होने से तो नेटफ्लिक्स का यह अपकमिंग फीचर अपनी तरफ कई गेमर्स को भी आकर्षित करेगा। तो आइए देखते हैं इससे जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में।

ये भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी Google! अब भरना पड़े 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना

कंपनी का ये है कहना

मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी का कहना है कि “आपके टीवी पर गेम को खेलने के लिए कंट्रोलर की जरूरत पड़ती होती है। क्या आप अपने फोन को गेम कंट्रोलर के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं?” इन बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अपनी गेमिंग सर्विस को स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा स्मार्ट टीवी पर लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने ये कहा

Netflix का सपना है कि वह ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के लिए हर डिवाइस में गेम को लाना चाहती हैं। कंपनी के वाइस प्रेसिडें गेम वीपी लीन लूम्बे ने पिछले हफ्ते कहा था कि “जैसा कि आप सोचसकते हैं और हम चाहते हैं कि नेटफ्लिक्स गेम्स आपके पास मौजूद हर डिवाइस में खेली जा सके।”

Netflix पर गेम्स ने एंट्री साल 2021 में मारी

बता दें कि Netflix की शुरूआत वीडियों स्ट्रीमिंग के लिए हुई थी लेकिन साल 2021 में इस कंपनी ने मोबाइल गेमिंग में एंट्री मारी। कंपनी ने 55 से अधिक गेम को शुरू किया और जल्द ही कंपनी अपने ऐप में 70 से ज्यादा गेम को जोड़ने वाली है। फ़िलहाल कंपनी के मोबाइल गेमर्स की संख्या के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: एक गलती ले डूबी Google! अब भरना पड़े 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026