---Advertisement---

OnePlus 13s: दमदार एक्शन बटन के साथ गर्दा उड़ाएगा 80W का क्विक चार्जर! क्या 32MP सेल्फी लेंस में मिलेगी 8K वीडियो रिकॉर्डिंग?

OnePlus 13s: वनप्लस 13एस में दमदार एक्शन बटन के साथ 80W का क्विक चार्जर गर्दा उड़ा सकता है। इसके 32MP सेल्फी कैमरे में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2025 11:44 पूर्वाह्न

OnePlus 13s
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13s: वनप्लस ने जनवरी में ही 13 स्मार्टफोन सीरीज को उतारा था। मगर इसके बाद इस सीरीज के नए सदस्य का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में अब बीते दिन फोन मेकर ने वनप्लस 13एस का ऐलान करके वनप्लस फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी। इसके साथ ही कंपनी ने अपकमिंग फोन के कुछ स्पेक्स को भी रिवील किया है। फोन मेकर के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 6.32 इंच की धाकड़ डिस्प्ले दी जाएगी।

Oneplus 13s Specifications

वहीं, अगर लीक्स रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी वनप्लस 13एस फोन काफी यूनिक लुक के साथ तहलका मचा सकता है। फ्लैगशिप कैटेगरी में यह फोन 13आर के बाद लोगों का फेवरेट स्मार्टफोन बन सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा। लीक खबरों के मुताबिक, वनप्लस 13एस की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इस फोन में अलर्ट स्लाइडर की जगह दमदार एक्शन बटन मिल सकता है। नए एक्शन बटन में कैमरा कंट्रोल के साथ कई अन्य शॉर्टकट्स भी जोड़े जा सकते हैं।

वनप्लस 13एस में धूम मचाएगा 32MP का सेल्फी लेंस

कई मीडिया खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि OnePlus 13s फोन में 6260mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W का क्विक चार्जर मिलने की संभावना है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस इस फोन में 32MP का सेल्फी लेंस में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा जोड़ सकता है। ऐसे में फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करने वालों को यह फोन काफी पसंद आ सकता है।

स्पेक्सवनप्लस 13एस की अनुमानित खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Elite
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.32 इंच
बैटरी6260mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

OnePlus 13s Launch Date in India

मशहूर फोन निर्माता वनप्लस ने अपकमिंग मोबाइल को रिवील तो कर दिया है। मगर वनप्लस 13एस की इंडिया लॉन्च डेट को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। मगर मीडिया में चल रही लीक खबरों की मानें, तो यह फोन मई के मिड तक मार्केट में एंट्री ले सकता है।

OnePlus 13s Price

फोन मेकर ने वनप्लस 13एस की कीमत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। मगर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन 49999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ दस्तक दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

मई 25, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026

Oppo Find X9s

मई 22, 2026

Oppo Find X9 Ultra

मई 21, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026