---Advertisement---

OnePlus 13s: Cryo Velocity Vapour Chamber कराएगा गेमर्स की मौज! आते ही सनसनी मचा सकता है 360 डिग्री एंटीना सिस्टम

OnePlus 13s: अपकमिंग कॉम्पैक्ट वनप्लस 13एस स्मार्टफोन में Cryo Velocity Vapour Chamber गेमर्स की मौज कर सकता है। इस फोन में 360 डिग्री एंटीना सिस्टम तहलका मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 27, 2025 11:40 पूर्वाह्न

OnePlus 13s
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13s: वनप्लस ने इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स को कॉम्पैक्ट फोन कैटेगरी से रूबरू करवाया है। जी हां, वनप्लस 13एस कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ ग्रैंड एंट्री लेने वाला है। इस फोन से पहले बहुत कम लोग कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के बारे में जानते होंगे। ऐसे में इस अपकमिंग फोन ने चारों ओर अपनी चर्चा फैला रखी है। अगर आप स्मार्टफोन में गेमिंग का शौक रखते हैं, तो वनप्लस 13एस आपको निराश नहीं करेगा। इस फोन में गेमर्स के लिए खास टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है।

वनप्लस 13एस में धूम मचाएगा Cryo Velocity Vapour Chamber

कई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी स्मार्टफोन OnePlus 13s गेमर्स को लुभाने में कामयाब हो सकता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में Cryo Velocity Vapour Chamber मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह टेक्नोलॉजी फोन को ठंडा रखने का काम करेगी। ऐसे में इस फोन में भारी गेमिंग के बाद भी गर्म होने की समस्या नहीं आएगी।

OnePlus 13s Specifications

खबरों के मुताबिक, आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 13एस में 360 डिग्री एंटीना सिस्टम दिया जा सकता है। इस सिस्टम की वजह से फोन में सभी साइड से बेहतर नेटवर्क मिलने की उम्मीद है। यूजर्स को वॉयस कॉलिंग के दौरान काफी सुगमता मिल सकती है। वनप्लस 13एस की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। इससे फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस और भी बढ़िया होने की संभावना है। वहीं, लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 13एस का AnTuTu Score 3 मिलियन बेंचमार्क से अधिक रह सकता है। इसका AnTuTu Score गेमर्स की बल्ले-बल्ले करवा सकता है।

स्पेक्सवनप्लस 13एस की अनुमानित खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Elite
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.32 इंच
बैटरी6200mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

OnePlus 13s Price in India

बता दें कि अभी तक वनप्लस 13एस के दाम को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर लीक्स में इसका प्राइस सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 13एस की इंडिया में कीमत 40000 रुपये के करीब हो सकती है।

OnePlus 13s Launch Date in India

फोन मेकर ने बताया है कि अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन अगले महीने मार्केट में दस्तक देगा। वनप्लस 13एस की इंडिया में लॉन्च डेट 5 जून 2025 निर्धारित की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026