---Advertisement---

OnePlus 13s: प्रोसेसर, कैमरा से लेकर कीमत तक वनप्लस 13 से कितना अलग होगा अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन? लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स

OnePlus 13s: अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन वनप्लस 13एस में धमाकेदार प्रोसेसर, कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें कई सारे AI फीचर्स आ सकते हैं। यह फोन वनप्लस 13 से कितना अलग हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न

OnePlus 13s
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13s: वनप्लस की तरफ से सबकुछ सेट है और लोगों को वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन का इंतजार है। वनप्लस 13एस अपनी कई खूबियों की वजह से इस वक्त सबसे ज्यादा खबरें बटोर रहा है। ऐसे में इंटरनेट पर काफी लोग यह दावा कर रहे हैं कि वनप्लस 13एस का मुकाबला अपने ही धांसू फोन वनप्लस 13 के साथ हो सकता है।

वनप्लस 13एस धांसू फोन वनप्लस 13 से कितना अलग होगा?

फोन मेकर ने बताया है कि आगामी फोन OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ लाया जाएगा। वहीं, लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर लेंस आने की संभावना है। उधर, वनप्लस 13 फोन की बात करें, तो वनप्लस 13 मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ बैक पैनल पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। साथ ही 32MP का सेल्फी सेंसर मिला हुआ है।

OnePlus 13s Features

टेक मार्केट में वनप्लस 13एस ने अपने एआई फीचर्स की वजह से काफी क्रेज बनाया हुआ है। वनप्लस 13एस के फीचर्स के तहत इसमें 6000mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। वहीं, Plus Key और OnePlus AI के धमाकेदार फीचर्स आते ही तहलका मचा सकते हैं। लीक के मुताबिक, इसमें एआई वॉयसस्क्राइब, एआई ट्रांसलेशन, एआई सर्च, एआई रिफ्रेम और एआई बेस्ट फेस 2.0 खूबियों की सुविधा मिल सकती है।

स्पेक्सवनप्लस 13एस की अनुमानित खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट120Hz
स्क्रीन6.32 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

OnePlus 13s AnTuTu Score

लीक खबरों के मुताबिक, वनप्लस 13एस का अंतूतू स्कोर 2.4 मिलियन बेंचमार्क होने की उम्मीद है। फोन में मल्टीटास्किंग के लिए यह अंतूतू स्कोर बढ़िया माना जाता है।

OnePlus 13s Price

कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 13एस की शुरुआती कीमत 50000 रुपये से ज्यादा रहने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 13एस की कीमत 54999 रुपये रहने की आशंका जताई जा रही है। जबकि वनप्लस 13 का दाम 69000 से अधिक है। ऐसे में वनप्लस 13एस की कीमत वनप्लस 13 से कम रह सकती है।

OnePlus 13s Launch Date in India

धाकड़ स्मार्टफोन वनप्लस 13एस की इंडिया में लॉन्च डेट 5 जून 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में बेहद कम समय ही रह गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026