---Advertisement---

OnePlus 13s: लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस, हाईटेक AI खूबियों के अलावा ये 2 फीचर्स इसे बना सकते हैं नया किंग, जानें डिटेल्स

OnePlus 13s: अपकमिंग कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की लॉन्च से पहले कीमत लीक हो गई है। इसकी हाईटेक AI खूबियों के अलावा ये 2 फीचर्स इसे नया किंग बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 3, 2025 11:48 पूर्वाह्न

OnePlus 13s
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13s: स्मार्टफोन मार्केट में बहुत कम लोगों ने कॉम्पैक्ट फोन के बारे में सुना होगा। मगर अपकमिंग वनप्लस 13एस ने सबको बता दिया है कि कॉम्पैक्ट फोन भी ग्राहकों के बीच अपनी जगह बना सकता है। फोन मेकर ने इस आगामी फोन को बेहद ही यूनिक स्टाइल के साथ डिजाइन किया है। यही वजह है कि यह फोन वजन में काफी हल्का और लुक में काफी लुभावना नजर आता है। इसके लॉन्च से पहले ही इसका दाम लीक हो गया है।

OnePlus 13s Launch Price

बता दें कि फोन निर्माता ने अभी तक वनप्लस 13एस फोन का दाम नहीं बताया है। इसकी ऑफिशियल कीमत इसके लॉन्च पर ही सामने आ सकती है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 13एस की लॉन्च कीमत 55000 रुपये के करीब रह सकती है।

वनप्लस 13एस के फीचर्स

फोन मेकर आधिकारिक तौर पर बता चुका है कि अपकमिंग फोन वनप्लस 13एस में हाईटेक एआई फीचर्स दिए जाएंगे। इस फोन में Plus Key के साथ OnePlus AI Plus Mind की सुविधा मिलेगी। इसमें कई एआई फीचर्स जोड़े गए हैं। OnePlus 13s Features के तहत इसमें एआई वॉयसस्क्राइब, एआई ट्रांसलेशन, एआई सर्च, एआई रिफ्रेम और एआई बेस्ट फेस 2.0 का लाभ मिलेगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा आ सकता है। साथ ही 32MP का सेल्फी लेंस एंट्री ले सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलने की आशंका है। इसके साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

स्पेक्सवनप्लस 13एस की लीक खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट120Hz
डिस्प्ले6.32 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

OnePlus 13s AnTuTu Score

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में गजब का अंतूतू स्कोर आने की संभावना है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो वनप्लस 13एस का अंतूतू स्कोर 2.4 मिलियन बेंचमार्क रहने की उम्मीद है।

OnePlus 13s Launch Date in India

कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च डेट कंपनी बता चुकी है। वनप्लस 13एस की इंडिया में लॉन्च डेट 5 जून 2025 गुरुवार तय की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026