---Advertisement---

OnePlus 13T: मैटल फ्रेम के साथ 6100mAh की टाइटन बैटरी, 50MP का ड्यूल कैमरा मचाएगा सनसनी! क्या मिलेगा 100W का फास्ट चार्जर?

OnePlus 13T: मैटल फ्रेम के साथ 6100mAh की टाइटन बैटरी, 50MP का ड्यूल कैमरा सनसनी मचा सकता है। क्या मिलेगा 100W का फास्ट चार्जर?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 17, 2025 7:35 अपराह्न

OnePlus 13T
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13T: अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में वनप्लस इन दिनों धमाल मचा रहा है। जनवरी में वनप्लस 13 स्मार्टफोन सीरीज लाने के बाद अब वनप्लस 13टी धमाल मचाने की तैयारी कर रहा है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो वनप्लस 13टी अपने यूनिक डिजाइन की वजह से यूजर्स के दिलों पर राज कर सकता है। इंटरनेट पर OnePlus 13T Launch Date को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वनप्लस 13टी की लॉन्च डेट पर अभी हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसे अप्रैल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 13T में सनसनी मचाएगी 6100mAh की टाइटन बैटरी

सोशल मीडिया पर वनप्लस 13टी फोन काफी तेजी से छाया हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि वनप्लस 13टी मैटल फ्रेम के साथ दस्तक दे सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका लुक काफी प्रीमियम फील करवा सकता है। लीक खबरों की मानें, तो फोन मेकर इसमें 6100mAh की टाइटन बैटरी दे सकता है। मगर इंटरनेट पर सबसे अधिक चर्चा इसके चार्जर को लेकर हो रही है। OnePlus 13T Launch Date की चर्चा के बीच दावा किया जा रहा है कि फोन मेकर इसमें 100W का फास्ट चार्जर शामिल कर सकती है। ऐसे में यह फोन काफी कम वक्त में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा। लीक्स के मुताबिक, वनप्लस 13टी की लॉन्च डेट 24 अप्रैल 2025 होने की संभावना है।

स्पेक्सवनप्लस 13टी की अनुमानित खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
स्क्रीन6.3 इंच
बैटरी6100mAh
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

वनप्लस 13टी Elite चिपसेट के साथ करेगी धूम-धड़ाका!

कई हालिया खबरों में बताया गया है कि अपकमिंग OnePlus 13T स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दी जा सकती है। Elite सीरीज की इस चिप में काफी प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके साथ इसे एंड्रॉयड 15 ओएस से लैस किया जा सकता है। कई लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि इसके बैक पैनल पर 50MP का ड्यूल कैमरा मिलेगा। इसके प्राइमरी कैमरे में OIS सपोर्ट और डिजिटल जूम की सुविधा आने की उम्मीद है। OnePlus 13T Launch Date की चर्चा के बीच दावा किया गया है कि इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इंडिया में वनप्लस 13टी की लॉन्च डेट पर अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026