---Advertisement---

OnePlus 15 5G: हर तरह से बेस्ट होगा 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरे में मिलेगी खास टेक्नोलॉजी; जानें लीक्स

OnePlus 15 5G: आगामी वनप्लस 15 5जी फ्लैगशिप मोबाइल को 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इसमें पावरफुल चिपसेट, धांसू बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 1, 2025 12:36 अपराह्न

OnePlus 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 5G: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स का अक्सर फ्लैगशिप फीचर्स की ओर काफी झुकाब रहता है। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में कई फोन कंपनियों ने एप्पल आईफोन जैसी खूबियां अपने एंड्रॉयड मोबाइल में देने की कोशिश की हैं। इसमें वनप्लस कंपनी का भी नाम है। ऐसे में कंपनी ने एक बार फिर अपने यूजर्स को लुभाने की तैयारी कर ली है। आगामी वनप्लस 15 5जी मोबाइल को इसी महीने आधिकारिक लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस अपकमिंग फोन के कई एडवांस स्पेक्स लीक हो गए हैं।

OnePlus 15 5G कब लेगा धमाकेदार एंट्री

आगामी प्रीमियम फोन वनप्लस 15 5जी को इंडिया में ऑफिशियली 13 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने पेज पर बताया है कि इस फोन की लॉन्चिंग शाम 7 बजे होगी और 8 बजे से सेल शुरू हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फोन बीते महीने चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

वनप्लस 15 5जी का अनुमानित दाम

इंटरनेट पर वैसे तो कई मीडिया लीक्स चल रही हैं, मगर हालिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो वनप्लस 15 5जी स्मार्टफोन का दाम फ्लैगशिप कैटेगरी में रखा जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इस आगामी फोन का संभावित प्राइस 54999 रुपये रहने की आशंका जताई जा रही है।

धाकड़ प्रोसेसर के साथ मिलेगा ऑक्सीजनओएस 16 का सपोर्ट

फोन मेकर के मुताबिक, आगामी वनप्लस 15 5जी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दी जाएगी। यह प्रोसेसर इंडिया का सबसे फास्ट सीपीयू यूनिट के साथ आएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह प्रोसेसर फोन में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हर तरह के एआई टास्क को आसानी से करने में सक्षम होगा। इस मोबाइल में एंड्रॉयड 16 ओएस सपोर्ट के साथ ऑक्सीजनओएस 16 को भी शामिल किया जाएगा।

स्पेक्सवनप्लस 15 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7300mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

बैटरी और कैमरे में धूम मचा सकती है नई तकनीक

उधर, कई लेटेस्ट लीक्स में बताया गया है कि अपकमिंग वनप्लस 15 5जी में 7300mAh की बैटरी के साथ 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी इसमें बैटरी ऑप्टिमाइजेशन तकनीक को जोड़ सकती है। वहीं, रियर पैनल पर 50MP का ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही फ्रंट में 32MP का सेल्फी सेंसर आने की संभावना है। कैमरे में वनप्लस एआई पैक मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026