---Advertisement---

OnePlus 15 5G: लॉन्च प्राइस से इतना सस्ता मिल रहा है वनप्लस का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, फ्री मिलेगा नॉर्ड बड्स 3; जानें पूरा ऑफर

OnePlus 15 5G: वनप्लस 15 5जी को हाल ही में लॉन्च किया गया है। ऐसे में इसे खास डील के साथ बेचा जा रहा है। कंपनी इस पर फ्री में नॉर्ड बड्स 3 दे रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 16, 2025 6:11 अपराह्न

OnePlus 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 5G: वनप्लस ने 13 स्मार्टफोन के बाद अपना 15 सीरीज का नया दमदार मोबाइल इंडिया में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 15 5जी के साथ लोगों का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया है। इस फोन में एक से बढ़कर एक फ्लैगशिप स्पेक्स को शामिल किया गया है। ऐसे में इसके फीचर्स किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यही सही टाइम है। जी हां, कंपनी इस पर धाकड़ ऑफर प्रदान कर रही है।

लॉन्च के बाद इतना सस्ता हो गया OnePlus 15 5G मोबाइल

फोन मेकर ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि वनप्लस 15 5जी को 76999 रुपये के साथ उतारा गया है। मगर इसे खरीदने के लिए 72999 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, कंपनी इस पर 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। साथ ही मुफ्त में वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 दे रही है। इसके अलावा, इस पर 4000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकती है। मगर इसके लिए कंपनी की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

Photo Credit: OnePlus
स्पेक्सवनप्लस 15 5जी
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7300mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

वनप्लस 15 5जी हर मामले में है टॉप लेवल का फोन!

नए प्रीमियम मोबाइल में 6.78 इंच की धांसू डिस्प्ले, 165Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। साथ ही ब्राइटनेस का अच्छा लेवल जोड़ा गया है। ऐसे में फोन को तेज धूप में भी आसानी से चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट का यूज किया है। ऐसे में फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस काफी तगड़ी मिलती है। अगर आप गेमिंग के लिए किसी फोन को देख रहे हैं, तो यह आपको निराश नहीं करेगा। पावर के लिए इसमें 7300mAh की बड़ी बैटरी जोड़ी गई है। साथ ही 120W का वायर्ड चार्जर दिया गया है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए रियर में 50एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी सेंसर शामिल किया गया है। साथ ही ‘प्लस की’ को शामिल किया है, जोकि कई एआई सुविधा प्रदान करता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026