---Advertisement---

OnePlus 15T 5G: बड़ा धमाका! कॉम्पैक्ट डिजाइन में आ सकता है धांसू प्रीमियम फोन; क्या फोटोग्राफी और गेमिंग में साबित होगा गेमचेंजर?

OnePlus 15T 5G: वनप्लस 15टी 5जी मोबाइल कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ जल्द ही धमाका कर सकता है। इसमें आलीशान कैमरा सेटअप और तगड़ी बैटरी पावर देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 21, 2025 1:24 अपराह्न

OnePlus 15T 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15T 5G: स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों कॉम्पैक्ट फोन्स की काफी दीवानगी देखने को मिल रही है। ऐसे में वनप्लस एक बार फिर अपने नए आगामी मोबाइल को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ उतार सकता है। कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस 15टी 5जी जल्द ही धमाकेदार एंट्री मार सकता है। इसमें सिर्फ लुभावना डिजाइन ही नहीं, बल्कि कई हाईटेक तूफानी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus 15T 5G जल्द दे सकता है दस्तक

ताजा लीक्स के मुताबिक, आगामी वनप्लस 15टी 5जी फोन जनवरी 2026 में चीन के बाजार में दस्तक दे सकता है। वहीं, भारतीय मार्केट में इसे मार्च 2026 तक लाने की योजना है। मगर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंडिया में इसे वनप्लस 15एस 5जी नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

वनप्लस 15टी 5जी का अनुमानित दाम

उधर, अपकमिंग वनप्लस 15टी 5जी के संभावित प्राइस को लेकर बताया जा रहा है कि इसका दाम 40000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। कुछ अन्य लीक्स में इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई गई हैं। मगर सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है।

कॉम्पैक्ट लुक के साथ मिल सकती है जानदार बैटरी

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो आगामी वनप्लस 15टी 5जी फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट रहने के साथ काफी आकर्षक रहने वाला है। फोन में पंच होल एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और 165Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास का धांसू प्रोटेक्शन आ सकता है। इसमें 3000 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। साथ ही 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W का वायर्ड चार्जर मिलने का अनुमान है।

स्पेक्सवनप्लस 15टी 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-128GB
डिस्प्ले6.3 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

गेमर्स की आ सकती है तगड़ी मौज

कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वनप्लस 15टी 5जी में 50एमपी का ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। 50एमपी का प्राइमरी, 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर आ सकता है। आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी लेंस मिलने की आशंका है। वहीं, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। गेमिंग के लिए एक बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर आने की संभावना है। इससे मोबाइल में गेम खेलते हुए फोन जल्दी गर्म नहीं होगा और बढ़िया गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Tools

मार्च 24, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 24, 2026

OnePlus 15T

मार्च 24, 2026

Realme 16 5G

मार्च 24, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 24, 2026

OnePlus 15T

मार्च 23, 2026