---Advertisement---

OnePlus 15T: MagSafe जैसा सपोर्ट अब वनप्लस में पाएं! मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का कैसे मिलेगा आनंद?

OnePlus 15T: वनप्लस 15टी बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। यहां जानें फोन की संभावित कीमत और लीक फीचर्स ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2026 1:57 अपराह्न

OnePlus 15T
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15T:  वनप्लस बहुत जल्द टेक मार्केट में एक बेहद हाईटेक स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वनप्लस 15टी की लॉन्चिंग , फीचर्स और कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में यूजर्स को काफी एक्साइटेड किया हुआ है। खबरों की मानें तो इसमें एप्पल के गैजेट्स वाला मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग  सपोर्ट वनप्लस के इस स्मार्टफोन में मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये दुनिया का पहला एंड्रॉयड फोन होगा जो कि, आईफोन जैसी खूबी से लैस होगा।

OnePlus 15T में मिल सकता है एप्पल वाला MagSafe जैसा सपोर्ट

वनप्लस 15 टी फोन में MagSafe जैसा सपोर्ट मिल सकता है। इसमें मैग्नेटिक एक्सेसरी इकोसिसटम मिल सकता है। इससे फोन को चार्ज के नजदीक लाते ही ये चार्ज करना शुरु कर देता है। बिना वायर के ही इससे फोन चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही इससे रिवर्स चार्जिंग की जा सकती है। खबरों की मानें तो इस फोन में 7,500mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। खबरों में दावा किया जा सकता है। ये फोन 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

वनप्लस 15 टी स्मार्टफोन के कैमरे में क्या मिल सकता है यूनिक

वनप्लस 15 टी स्मार्टफोन में प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए खास कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 50MP का LUMO पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। दूर की चीजों को क्रिस्टल क्लियर कैप्चर करने के लिए 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस फोन से 8K @30fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

डिस्प्ले में क्या मिल सकता है यूनिक?

6.32-इंच की 1.5K LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। ये स्क्रीन अल्ट्रा थीन होगी। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वनप्लस के इस बेहद खास स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये एआई से लैस हो सकता है। इसके साथ ही फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

OnePlus 15T मोबाइल की लीक कीमत

अभी तक वनप्लस 15टी की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, ये फोन 45000 से लेकर 60000 की की कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 12GB, 16GB और 16GB की रैम मिल सकती है। वहीं, 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है। कीमत स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से ऊपर या फिर नीचे हो सकती है। ये प्रीमियम स्मार्टफोन अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अप्रैल 21, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G

अप्रैल 21, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 20, 2026

Vivo Y600 Pro

अप्रैल 19, 2026

AI Tools

अप्रैल 18, 2026