---Advertisement---

OnePlus 15T: अल्ट्रा-थिन कूलिंग सिस्टम और मैग्नेटिक एक्सेसरीज वनप्लस क्या बदल देगा स्मार्टफोन की दुनिया?

OnePlus 15T: वनप्लस 15टी स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। इसके लीक फीचर्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 14, 2026 2:53 अपराह्न

OnePlus 15T
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15T:  वनप्लस 15टी स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स ने यूजर्स का ध्यान खींचना शुरु कर दिया है। ये एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन बताया जा रहा है। एप्पल वाला खास फीचर मिलने वाला है। वहीं, ये अल्ट्रा-थिन कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इससे हैवी गेमिंग करते हुए फोन गर्म नहीं होगा।

OnePlus 15T फोन में कैसे काम करेगा अल्ट्रा-थिन कूलिंग सिस्टम और मैग्नेटिक एक्सेसरीज?

वनप्लस 15टी स्मार्टफोन में मैग्नेटिक एक्सेसरी इकोसिस्टम मिल सकता है। इसमें फोन के पीछे रिंग-शेप्ड मैग्नेट एरे लगा होगा। ये सिस्टम एप्पल के MagSafe एक्सेसरीज में देखने को मिलता है। चार्जर के करीब ले जाते ही फोन इससे चार्ज हो जाएगा। इस फीचर के साथ आने वाला ये पहला एंड्रॉयड फोन होगा।  गर्म होने से बचाने के लिए इसमें अल्ट्रा-थिन मैग्नेटिक कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।  खबरों की मानें तो इसमें 40W सुपर आइस पॉइंट कूलर मिल सकता है।

वनप्लस 15 टी  की बैटरी और चार्जर

वनप्लस 15 टी में 7,500mAh बैटरी और 100W SuperVOOC चार्जर मिल सकता है। वहीं, 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। इसके साथ ही बाईपास चार्जिग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वनप्लस 15 टी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसा ताकतवर प्रोसेसर कंपनी दे सकती है। ये हैवी सॉफ्टवेयर और गेमिंग करने के दौरान हाई स्पीड देगा। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम दे सकती है। ये दोनों ही एआई से लैस होंगे।

डिस्प्ले

वनप्लस अपने इस स्मार्टफोन में 6.32-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दे सकता है। ये तेज धूप में भी साफ दिखेगा। वहीं, इसमें कलर और आई प्रोटेक्शन के लिए अलग से फीचर्स मिल सकते हैं। गेमिंग परफॉर्मेसं से लिए अलग से X-एक्सिस हैप्टिक मोटर मिल सकती है।

वनप्लस 15 टी में मिल सकता है पावरफुल कैमरा 

वनप्लस 15टी में प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए 50MP के मेन कैमरे के साथ Sony LYT-808 सेंसर दे सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 50MP का LUMO पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। ये 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x तक के डिजिटल ज़ूम से लेस हो सकता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर कंपनी 32MP के सेल्फी कैमरे के साथ दे सकती है। इससे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरे में कई सारे एआई मिल सकते हैं।

वनप्लस 15टी की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

अभी तक वनप्लस 15 टी फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ये 55000 से लेकर 60000 के आस-पास की कीमत में आ सकता है। ये 12GB और 16GB रैम के साथ आ सकता है। वहीं, कंपनी इसमें 256GB, 512GB और 1TB तक की स्टोरेज दे सकती है। इसकी कीमत वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27

अप्रैल 30, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026

Google Pixel 11

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Nord CE 6

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Realme

अप्रैल 30, 2026

AI Tools

अप्रैल 29, 2026