---Advertisement---

OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन 3 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक! जानें किन खासियतों पर टूट पड़े लोग

OnePlus Ace 2 Pro: फोन बाजार वनप्लस कंपनी के एक लेटेस्ट फोन ने तहलका मचा दिया है। ये फोन सिर्फ 3 मिनट में ही पूरी तरह से बिक गया। कंपनी ने अपनी एक वीबो पोस्ट में इस बात का दावा किया है। इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया था, जहां पर इस फोन को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 26, 2023 2:15 अपराह्न

OnePlus Ace 2 Pro
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Ace 2 Pro: स्मार्टफोन मार्केट में चीन की लोकप्रिय फोन कंपनी वनप्लस का काफी अच्छा दबदबा है। वनप्लस ने बीते कुछ सालों में ही कई धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हालांकि, वनप्लस के मोबाइल प्रीमियम कैटेगरी में अधिक आते हैं और बजट सेगमेंट में कंपनी के कम मॉडल हैं। ऐसे में कंपनी ने एक नया हैंडसेट OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च किया था। अब इसे लेकर एक खास जानकारी सामने आ रही है।

OnePlus Ace 2 Pro 3 मिनट में बिके सारे यूनिट्स

खबरों में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस ने OnePlus Ace 2 Pro फोन को जैसे ही चीन में लॉन्च किया। लोगों ने इस फोन को हाथों-हाथ लिया। चीन में इस फोन को काफी पसंद किया जा रहा है। वनप्लस ने एक वीबो पोस्ट में दावा किया है कि इस फोन का पूरा स्टॉक जो करीब 2 लाख यूनिट था, वो सिर्फ 3 मिनट के अंदर बिक गया। ऐसे में कंपनी ने इस फोन को मिले इतने शानदार रिस्पॉन्स के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन को कितना पसंद किया जा रहा है।

OnePlus Ace 2 Pro की खूबियां

वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन में काफी धांसू फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया है। इसमें 1.5K रेज्योलूशन के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। इस फोन को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 150W का फास्ट चार्जर दिया गया है। कंपनी ने फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। इस 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई-7, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट दिया गया है।

फीचर्सOnePlus Ace 2 Pro
प्रोसेसरऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP

OnePlus Ace 2 Pro की कीमत

वहीं, चीन में इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2999 युआन (34572 रुपये, भारतीय कीमत) है। इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3399 युआन (39183 रुपये) है। 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3999 युआन (46102 रुपये) है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026