---Advertisement---

OnePlus Ace 6 Ultra : MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी! वनप्लस भारत में ला रहा खास स्मार्टफोन

OnePlus Ace 6 Ultra : वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन बहुत जल्द पेश होने वाला है.इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं. यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 12, 2026 5:53 अपराह्न

OnePlus Ace 6 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Ace 6 Ultra :  वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स दे रही है. अभी तक कंपनी ने किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है. लेकिन ये कई खास फीचर्स के साथ आ सकता है.वनप्लस के इस फोन में 8,500mAh की बैटरी मिल सकती है. इसमें Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है. इतना ही नहीं ये एक अल्ट्रा-स्मूद डिस्प्ले से लेस फोन बताया जा रहा है. भारत में इसकी लॉन्चिग को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं.

OnePlus Ace 6 Ultra  का प्रोसेसर और पर्फॉर्मेंस

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा  स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लेस हो सकता है. इसे हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन के रूप में तैयार किया जा रहा है जो गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर पर काम करेगा. मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB LPDDR5X RAM और तेज़ डेटा ट्रांसफर के लिए UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. वहीं, गेमिंग के लिए Wind Chip गेमिंग कोर और Glacier Cooling System मिल सकता है.

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा फोन का कैमरा

OnePlus Ace 6 Ultra फोन के कैमरे में हाईटेक सेटअप मिल सकता है. इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS के साथ मिल सकता है. इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इस कैमरे से 4K @ 60fps तक की अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशनवीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

वनप्लस के प्रीमियम फोन के लीक अन्य स्पेसिफिकेशन

8,500mAh की विशाल ‘ग्लेशियर’ बैटरी मिल सकती है. इसमें 120W SuperVOOC फास्ट चार्जर मिल सकता है.

Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.

6.8-इंच का BOE X2 LTPO AMOLED पैनल वाली डिस्प्ले मिल सकती है.

पानी-धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है.

Corning Gorilla Glass Victus 2 की स्क्रीन सेफ्टी मिल सकती है.

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन की लीक कीमत

अभी तक वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसे 45 हजार से लेकर 50 हजार के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026