---Advertisement---

OnePlus N6: 8000mAh की बैटरी ही नहीं कैमरा भी है एक नंबर! वनप्लस के फोन ने आते ही मचा दिया तहलका

OnePlus N6: वनप्लस एन6 स्मार्टफोन को भारतीय बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है। जिसमें लंबी बैटरी के साथ पावरफुल कैमरा भी मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2026 3:55 अपराह्न

OnePlus N6
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus N6: वनप्लस ने अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन वनप्लस एन 6 को भारत में पेश कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने बजट की कीमत में प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। इसमें 8000mAh की बैटरी के साथ मजबूत कैमरा और  पावरफुल कैमरा मिल रहा है। अगर आप किसी बजट फ्रेंडली फोन को खरीदना चाहते हैं तो इस मोबाइल को ले सकते हैं। ये एक मिंड रेंज फोन है। जिसे सेल के लिए 4 जुलाई 2026 से मार्केट में उतारा जाएगा।

OnePlus N6 फोन की बैटरी 

वनप्लस एन6 5 जी स्मार्टफोन में कंपनी ने 8,000mAh की बैटरी दे रही है। इसके साथ ही 45W का SUPERVOOC फास्ट चार्जर मिल रहा है। गेमिंग के लिए इसमें बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इस फोन को सामान्य इस्तेमाल पर 3 दिनों तक चलाया जा सकता है। वहीं, दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिल रही है। ये हैवी सॉफ्टवेयर और गेमिंग के लिए बेस्ट है।

वनप्लस एन6 5 जी स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस 

वनप्लस ने अपने नए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया है। ये मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स को कम बैटरी की खपत पर चलाता है। इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही गेमिंग के लिए Mali GPU मिल रहा है।

कैमरा, सेफ्टी फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन

OnePlus N6स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.75-इंच का बड़ा एचडी+ (HD+) एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
कैमरा50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। ये एआई पर काम करता है। इसमें क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियोग्राफी के लिए नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और कई ब्यूटी मोड दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्सयूजर के डेटा की सरक्षा के लिए OxygenOS प्राइवेसी डैशबोर्ड और ऐप लॉकर और हाइड ऐप जैसी कई प्रोटक्शन मिल रही है।

 

वनप्लस एन6 5 जी स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

वनप्लस एन6 की सेल 4 जुलाई 2026 से शुरु हो रही है। इस मोबाइल को दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 हजार के आस-पास है। वहीं, इसके 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए रखी गई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now