---Advertisement---

OnePlus Nord 6 5G: पावरफुल चिपसेट और बैटरी क्षमता के साथ तहलका मचाएगा यह फोन, क्या गेमिंग के लिए मिलेगी नई AI टेक्नोलॉजी?

OnePlus Nord 6 5G: वनप्लस नोर्ड 6 5जी मोबाइल को एआई तकनीक के साथ जल्द ही मार्केट में उतारने की योजना है। इसमें पहली बार शक्तिशाली प्रोसेसर और बैटरी देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 21, 2026 4:21 अपराह्न

OnePlus Nord 6 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord 6 5G: इस समय फोन मार्केट में मिडरेंज सेगमेंट की काफी धूम देखने को मिल रही है। कई कंपनियां अपने नए मोबाइल इसी श्रेणी में लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन भी आगामी दिनों में तहलका मचा सकता है। इसमें पहली बार एडवांस प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट को शामिल करने की उम्मीद है। ऐसे में अगर कंपनी इस चिपसेट को लाती है, तो यह मिडरेंज सेगमेंट में नया बादशाह बन सकता है। इसमें एआई क्षमताओं का भी यूज करने की संभावना है, जिससे ग्राहकों के कई काम आसान हो सकते हैं।

OnePlus Nord 6 5G में धमाल मचाएंगे ये एआई फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी वनप्लस नोर्ड 6 5जी मोबाइल में एआई तकनीक को भी जोड़ने की योजना है। ऐसे में फोन की स्पीड, पावर और एफिशियंसी में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें इनबिल्ट शक्तिशाली ओएस के साथ एंड्रॉयड 16 का पावरफुल वर्जन दे सकती है। इसमें कई फीचर्स पहली बार आने का अनुमान है, जोकि यूजर्स के रोजाना के कार्यों को सरल बना सकते हैं। साथ ही इसमें अलग से एआई खूबियां भी आने की उम्मीद है। कंपनी अपने वनप्लस एआई पैक को अपडेट कर सकती है। इसमें एआई डिस्प्ले, एआई बैटरी, एआई कैमरा, एआई एफिशियंसी और एआई गेमिंग मोड जैसी सुविधा आने की संभावना जताई गई है।

वनप्लस नोर्ड 6 5जी में मिल सकते हैं ये पावरफुल स्पेक्स

कई अन्य लीक्स में बताया गया है कि अपकमिंग वनप्लस नोर्ड 6 5जी मोबाइल में 9000mAh की बैटरी के साथ 100W का वायर्ड चार्जर देखने को मिल सकता है। इसके कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50एमपी का मुख्य सेंसर, 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2एमपी का डेप्थ कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके फ्रंट में 16एमपी का वाइड एंगल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर आने की प्रबल संभावना है। इसमें 6.78 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ 165Hz की रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है।

क्या है अनुमानित प्राइस और लॉन्च डेट?

उधर, वनप्लस नोर्ड 6 5जी की कीमत की बात करें, तो इसका संभावित दाम 32999 रुपये के करीब निर्धारित किया जा सकता है। इस फोन को अप्रैल के आखिर में इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, अभी तक फोन निर्माता ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026