OnePlus Nord CE 6 Lite 5G: वनप्लस ने फोन कंपनी ने बीते कुछ महीनों में ग्राहकों के मन में अपने भरोसे को बढ़ाने का काम किया है। फोन निर्माता अपने फोन्स पर कई खास सुविधाओं को मुफ्त में दे रही हैं। इसमें एक है लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी। जी हां, कंपनी ने अपने अपकमिंग मोबाइल वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी फोन में इस फैसेलिटी को जोड़ा है। इस आगामी मोबाइल की आधिकारिक खूबियां और लॉन्च डेट सामने आ गई है। ऐसे में इंटरनेट पर यूजर्स इस डिवाइस के बारे में जमकर खोजबीन कर रहे हैं।
वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी को आलीशान बनाएंगे ये फीचर्स
कंपनी ने बताया है कि वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। इसके साथ नया ओएस एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.03 AnTuTu स्कोर मिलेगा, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन साबित होगा। कंपनी इसमें 7000mAh की बैटरी क्षमता देगी, जिससे यह फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन आसानी से चल सकता है। इसकी बैटरी हेल्थ 6 साल की रखी गई है। डिवाइस में 144Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगी। ऐसे में यह फोन गेमिंग के लिए भी काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इतनी सारी खूबियों की वजह से ही कंपनी ने इस फोन को पब्लिक का फेवरेट बताया है।
वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी में मिलेगा एआई पावर्ड कैमरा
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी मोबाइल में बैक पैनल पर डबल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है। इसमें नाइट विजन, पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, एआई पावर्ड फीचर्स समेत कई धाकड़ स्पेक्स आ सकते हैं। साथ ही 2एमपी का डेप्थ सेंसर फोन के कैमरे की शोभा बढ़ा सकता है। जबकि आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर मिलने की आशंका है।
This is what we’ve all been waiting for.
Launching May 7, 12 PM IST. #OnePlusNordCE6 #OnePlusNordCE6Lite #LiteisBackLearn more: https://t.co/KTaMOnQEa8 pic.twitter.com/GClwwmBWv8
— OnePlus India (@OnePlus_IN) April 20, 2026
क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?
उधर, वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी की कीमत की बात करें, तो इसका दाम 20 से 25000 रुपये के आसपास हो सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इसे 7 मई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से भी खरीद सकेंगे।
