---Advertisement---

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G: सिर्फ गेमर्स का नहीं, बल्कि फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के शौकीनों का भी बनेगा फेवरेट, इस दिन देगा दस्तक

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G: वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी मोबाइल अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। इसमें आलीशान कैमरा और गेमिंग खूबियां देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 12:59 अपराह्न

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G: क्या वनप्लस मिडरेंज फोन सेगमेंट में तगड़े मोबाइल नहीं लाता? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल, वनप्लस फोन कंपनी की सीई सीरीज काफी पॉपुलर है। ऐसे में कंपनी इसे विस्तार देते हुए वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी मोबाइल लॉन्च करने वाली है। भारत में इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इंटरनेट पर सिर्फ इसी फोन की चर्चा है और हर कोई सिर्फ इसके बारे में ही खोजबीन कर रहा है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन में दमदार अंतूतू स्कोर मिलेगा, जिससे यह फोन गेमर्स का फेवरेट साबित हो सकता है।

वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी में धूम मचाएंगे ये फीचर्स

फोन मेकर के मुताबिक, अपकमिंग वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट मिलेगी। कंपनी ने दावा किया इस फोन में बेहतर पावर के साथ शानदार ग्राफिक्स दिए जाएंगे। इसमें ऑक्सीजन ओएस 16 को शामिल किया जाएगा। ऐसे में इसमें कई एआई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इस मॉडल में 1.03 से अधिक अंतूतू स्कोर मिलेगा। यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा है, जिससे मल्टीटास्किंग में आसानी होगी। फोन में 7000mAh की बैटरी सिंगल चार्ज पर 2 दिन चल सकती है। साथ ही बैटरी लाइफ 6 साल तक बढ़िया रहेगी। इस मॉडल में 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी, जोकि सेगमेंट में बेस्ट होगी। कंपनी ने बताया है कि इसमें 144 FPS यानी फ्रेम पर सेकेंड गेमिंग आ सकती है।

वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी का कैमरा मॉड्यूल होगा प्रीमियम

कंपनी ने बताया है कि आगामी वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी मोबाइल में आलीशान कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल करने की योजना है। जबकि आगे की तरफ 16एमपी का सेल्फी शूटर जोड़ने की आशंका है। इसमें 6.72 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

कब होगी लॉन्चिंग और क्या है लीक प्राइस?

फोन निर्माता ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी मोबाइल को 7 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी लिस्ट किया गया है। इसका दाम 23999 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी सभी खूबियों को जानने के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026