---Advertisement---

OnePlus Shutdown: बुरी खबर! अप्रैल से मार्केट में नहीं मिलेंगे वनप्लस के स्मार्टफोन्स, कंपनी का प्लान जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग

OnePlus Shutdown: नामी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने कई देशों में अपना कारोबार बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब आपको अप्रैल से मार्केट में वनप्लस के मोबाइल नहीं मिलेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 12:34 अपराह्न

OnePlus Shutdown
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Shutdown: स्मार्टफोन मार्केट में अपने प्रीमियम मोबाइल के जरिए धमाका करने वाली कंपनी वनप्लस जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। एप्पल आईफोन से मुकाबला करने वाले फोन अब आपको बाजार में बिक्री के लिए नहीं मिलेंगे। ‘9to5google’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने से वनप्लस कंपनी ऐतिहासिक निर्णय ले सकती है। ऐसे में अगर आप वनप्लस मोबाइल के फैन हैं, तो आपको झटका लग सकता है। दरअसल, कंपनी अप्रैल से कई देशों में अपना परिचालन बंद कर रही है। ऐसे में अब इन देशों के लोगों को वनप्लस के फोन्स बाजार में नहीं मिलेंगे।

OnePlus Shutdown: इन ग्लोबल मार्केट में नहीं मिलेंगे वनप्लस फोन

रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस अमेरिका और यूरोप जैसी प्रीमियम मार्केट से किनारा बनाने की योजना बना रही है। ऐसे में कंपनी अब सिर्फ मिडरेंज सेगमेंट पर फोकस करना चाहती है। यही वजह है कि कंपनी अपना पूरा ध्यान चीन और भारत जैसी बड़ी मार्केट पर लगाना चाहती है। इन देशों में मिडरेंज और एंट्री लेवल फोन बाजार काफी व्यापक है।

फोन निर्माता ने अपने कर्मचारियों को इस फैसले के बारे में पहले ही बता दिया था, और कुछ लोगों को इस शटडाउन से पहले ही सेवरेंस पैकेज भी मिल गए थे। हाल ही में यह पक्का हो गया कि भारत के सीईओ रॉबिन लियू ने कंपनी छोड़ दी है और चीन लौट गए हैं। इससे कंपनी के ऑपरेशन बंद होने की अफवाहें और भी तेज हो गई हैं।

वनप्लस बंद होने के बाद भी यूजर्स के लिए जारी रहेगा कंपनी का फुल सपोर्ट

मालूम हो कि वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई ने साल 2020 में जब कंपनी छोड़ी थी, तो भी कंपनी ने यूरोप के कई देशों में अपना कामकाज बंद कर दिया था। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने अपनी पेरेंट कंपनी ओप्पो के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। ऐसे में वनप्लस ने अपने यूजर्स के प्रति अपनी निष्ठा को बनाए रखते हुए उन्हें आफ्टर-सेल्स सपोर्ट, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और अधिकारों से जुड़ी प्रतिबद्धताओं की पूरी गारंटी मिलनी जारी रहेगी।

हाल ही में रियलमी कंपनी ओप्पो के तहत आई है। ऐसे में वनप्लस को अपने यूजर्स तलाशने के लिए पहले से अधिक मेहनत और ताकत लगानी होगी। बताया जा रहा है कि आने वाले टाइम में वनप्लस शटडाउन होने का प्रभाव ग्लोबल मार्केट में दिखना शुरू हो सकता है। हालांकि, इस वनप्लस भारत में अपना सफर जारी रखेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 18, 2026

कल का मौसम 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 18, 2026

AI Tools

अप्रैल 18, 2026