---Advertisement---

OnePlus Turbo 6: फोन नहीं बिजली घर कहिए! 9,000mAh की बैटरी और प्लास्टिक की बॉडी हिलाएगी टेक मार्केट! लीक कीमत पर नहीं होगा यकीन

OnePlus Turbo 6: वनप्लस टर्बो 6 को भारत में 8 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही ये फोन अपने फीचर्स के कारण चर्चाओं में है। इसमें 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 3, 2026 5:36 अपराह्न

OnePlus Turbo 6
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Turbo 6: चीनी कंपनी वनप्लस 8 जनवरी 2026 को वनप्लस टर्बो 6 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। वैसे तो सभी कंपनियां अपने फोन में अच्छी बैटरी, प्रोसेसर, कैमरा और मजबूत बॉडी देने की कोशिश करती है। लेकिन लगता है कि, वनप्लस कुछ अलग ही करने के मूड में हैं। वनप्लस टर्बो 6 मोबाइल को लेकर जोरों से चर्चाएं हैं कि, इसमें 9,000mAh की बैटरी पावरफुल लंबी बैटरी मिल सकती है। वहीं, इस फोन को प्लास्टिक का बनाया जा सकता है। इस तरह की खबरें भी चल रही बैं। इसके साथ ही इसकी संभावित कीमत काफी चौंकाने वाली है।

OnePlus Turbo 6 में मिल सकती है पावरफुल बैटरी

वनप्लस टर्बो 6 स्मार्टफोन में कंपनी 9,000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही जल्दी चार्ज करने वाला 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जर मिल सकता है।आपको बता दें, इतनी पावरफुल बैटरी किसी फोन में अभी तक तो नहीं आयी है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय तक चलाया जा सकता है।

वनप्लस टर्बो 6 स्मार्टफोन की खास बॉडी और डिस्प्ले

वनप्लस टर्बों के डिजाइन में कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। इसे प्लास्टिक फ्रेम के साथ उतारा जा सकता है। इसके किनारे मुड़े हुए होंगे। वहीं, इसका बैक पूरी तरह से प्लास्टिक का बना हो सकता है। इसका फ्रेम फ्लैट हो सकता है। जिसकी वजह से ये काफी हल्का हो सकता है। इसकी डिस्प्ले गेमिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा सकती है। इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस

वनप्लस टर्बो 6 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 का पावरफुल प्रोसेसर और Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

वनप्लस टर्बो 6 का संभावित कैमरा

वनप्लस अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मैंन कैमरा OIS के साथ दे सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वनप्लस टर्बो 6 में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो कि, एआई से लैस हो सकता है।

वनप्लस टर्बो 6 फोन की अनुमानित कीमत

वनप्लस टर्बो 6 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 30000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026