---Advertisement---

OnePlus यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले, कंपनी दे सकती है Dynamic Island का फीचर!  वीडियो में देखें क्या मिल सकता है खास

OnePlus: अगर आप वनप्लस यूजर हैं तो आपके लिए कंपनी जल्द ही डायनामिक आइसलैंड का फीचर दे सकती है। इससे जुड़ा एक वीडियो हाल ही में X पर आया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 28, 2023 12:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OnePlus: हाल ही लॉन्च हुई आईफोन सीरीज के चर्चित फीचर्स में से एक Dynamic Island है। जो आईफोन 14 प्रो और प्रो मैक्स में कंपनी की तरफ दिया गया था हालांकि, अब आईफोन 15 सीरीज के सभी मॉडल्स में ये खास फीचर देखने को मिला है। ऐसे में अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी इस फीचर को कंपनियों ने देना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है अब टेक कंपनी OnePlus भी इस फीचर को पेश कर सकती है। हाल ही में इसी को लेकर एक वीडियो भी चर्चा में आया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

क्या है वीडियो में

हाल ही में आए जिस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि वनप्लस यूजर्स के लिए जल्द ही Dynamic Island का फीचर पेश किया जा सकता है। उसको X पर शिशिर (Shisher) नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में साफतौर से देखने को मिल रहा है जब ये यूजर नोटिफिकेशन पैनल में जाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करता है तो वापस आने पर डायनामिक आइसलैंड जैसा फीचर दिख रहा है। वहीं जब ये शख्स इस पर थोड़ी देर प्रेस करके रखता है तो कई सारे ऑप्शन खुलकर आ जाते हैं।

OxygenOS 14 के साथ मिल सकता है फीचर

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस फीचर्स को OxygenOS 14 के साथ पेश कर सकती है। साथ ही ये फीचर वनप्लस फ्लूइड क्लाउड के साथ मिल सकता है। कई जगह खबरें हैं कि कंपनी OxygenOS 14 के बीटा वर्जन पर काम करना शुरू कर दिया है। साथ ही इस फीचर को कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध भी करवा दिया है। इस फीचर के मिलने के साथ ही इसमें कुछ नए सिक्योरिटी अपडेट भी देखने को मिल सकते हैं।

बता दें, इसके बारे में कंपनी की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इससे जुड़े कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment