---Advertisement---

GPT-5.5: डॉक्यूमेंट या स्प्रेडशीट बनाने के साथ डेटा विश्लेषण होगा आसान! साइबर एक्सपर्ट का काम चुटकियों में निपटाएगा OpenAI का नया मॉडल

OpeAI का नया मॉडल GPT-5.5 लॉन्च हो गया है जो साइबर एक्सपर्ट का काम आसान बनाएगा। जीपीटी-5.5 की मदद से डॉक्यूमेंट या स्प्रेडशीट बनाने के साथ डेटा विश्लेषण का टास्क आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 24, 2026 11:49 पूर्वाह्न

GPT-5.5
Follow Us
---Advertisement---

GPT-5.5: तकनीक की दुनिया में एक बड़ी लॉन्चिंग ने साइबर एक्सपर्ट का काम आसान बनाया है। यहां बात ओपनएआई के नए मॉडल जीपीटी-5.5 की हो रही है। ओपनएआई का ये नया मॉडल चैटजीपीट और एपीआई के जरिए यूजर्स व डेवलपर्स के लिए उपलब्ध होगा। जीपीटी-5.5 डॉक्यूमेंट या स्प्रेडशीट बनाने के साथ डेटा विश्लेषण का काम करेगा। इससे इतर भी साइबर एक्सपर्ट या अन्य लोग जीपीटी-5.5 का कई कार्यों में इस्तेमाल कर सकते हैं। नए मॉडल की खासियत है कि ये यूजर इंटेंट समझने की कैपेबिलिटी रखता है जो इसे और खास बनाने का काम कर रहा है।

साइबर एक्सपर्ट का काम चुटकियों में निपटाएगा GPT-5.5

ओपनएआई का नया मॉडल जीपीटी-5.5 साइबर एक्सपर्ट का काम चुटकियों में निपटाएगा। इस नए मॉडल को लॉन्च कर दिया गया है। जीपीटी-5.5 की मदद से कोड लिखना, गलतियां ढूंढना, डेटा का विश्लेषण करना या डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट तैयार करना बेहद आसान है। साइबर एक्सपर्ट इसे तमाम अन्य कार्यों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ओपनएआई के नए मॉडल की एक खासियत ये भी है कि ये कम रिसोर्सेज में ज्यादा आउटपुट देता है। इसे पावरफुल और प्रोफेशनल यूज के लिए बनाया गया है, ताकि लोगों का काम चुटकियों में निपट सके।

कौन कर सकता है कि OpenAI के नए मॉडल का इस्तेमाल?

इस सवाल का जवाब भी ओपनएआई की ओर से सामने आ गया है। जीपीटी-5.5 का इस्तेमाल पेड सब्सक्राइबर्स ही कर सकेंगे। इसके लिए ChatGPT और Codex का सहारा लेना होगा। जानकारी के मुताबिक जल्द ही API एक्सेस मिलने वाला है। ऐसे में जैसे ही ओपनएआई सिस्टम में साइबर सुरक्षा से जुड़े कुछ और सुरक्षा उपाय जोड़ना पूरा कर लेगा। इसके बाद यह उपलब्ध हो जाएगा। यूजर्स फिर आसानी से नए मॉडल का इस्तेमाल कर साइबर एक्सपर्ट अपना काम आसान बना सकेंगे। मालूम हो कि जीपीटी-5.4 की तुलना में जीपीटी-5.5 तेजी से और सटीक तरीके से सोचता है और टास्क पूरा करने की क्षमता रखता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026