Oppo Find N7:क्या सच में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और हैवी बैटरी के साथ आ रहा ओप्पो का फोल्डेबल फोन? जानें लीक फीचर्स-कीमत

Oppo Find N7: ओप्पो बहुत जल्द मार्केट में एक बेहद खास फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है।ओप्पो फाइंड एन7 में कंपनी क्वालकॉम का नेक्स्ट-जनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और बेहद हैवी 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दे सकती है। इस फोन में कई सारी प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

Oppo Find N7

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Oppo Find N7:  ओप्पो बहुत जल्द एक पावरफुल और बेहद हाईटेक फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। इसका नाम  ओप्पो फाइंड एन7  है। इस मुड़ने वाले फोन की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैँ। खबरों की मानें तो ओप्पो पहली बार फोल्डेबल सेगमेंट में अब तक की सबसे हैवी बैटरी लेकर आ रहा है। वहीं, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6  का प्रोसेसर मिल सकता है।

Oppo Find N7 फोन का प्रोसेसर और बैटरी

ओप्पो फाइंड एन7 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 का 2nm प्रोसेसर मिल सकता है। ये हैवी गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। इसमें एडवांस एआई हो सकता है। जिसके कारण बिना इंटरनेट के भी एआई वाले काम कर सकता है। इसमें नेक्स्ट-जेन ग्राफिक्स Adreno 850 GPU मिल सकता है। ये कम बैटरी पर फोन को हाई परफॉर्मेंस देगा।

ओप्पो फाइंड एन7  फोल्डेबल फोन की अनुमानित कीमत

अभी तक ओप्पो ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल मोबाइल ओप्पो फाइंड एन7 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 1.1 लाख से लेकर 1.35 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Find N7 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 7.6 इंच से 8.2 इंच तक की OLED फोल्डेबल मेन इनर स्क्रीन मिल सकती है और 6.68 इंच का LTPO OLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
क्रीज लेस हिंज क्रीज लेस हिंज के रुप में नेक्स्ट-जेनरेशन क्रीज-मिनिमाइजिंग हिंज टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/ चार्जर 6500mAh की बैटरी 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 65W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।
कैमरा हैसलब्लैड ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें 32MP + 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
सेफ्टी रेटिंग पानी -धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
सेफ्टी फीचर्स  

डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिल सकती है।

बैक लुक पिल-शेप्ड ‘रनवे’ कैमरा मॉड्यूल  जैसा कैमरा लुक मिल सकता है।
Exit mobile version