---Advertisement---

Oppo Find X10 फोन का लीक हुआ कैमरा, खासियत देख नहीं होगा सब्र

Oppo Find X10: ओप्पो फाइंड एक्स 10 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। ये एक प्रीमियम फीचर्स से लैस बताया जा रहा है। इसका लीक कैमरा काफी खबरों में है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 3:44 अपराह्न

Oppo Find X10
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X10 : ओप्पो दुनियाभर में अपने बजट फ्रेंडली कीमत और हाईटेक फीचर्स के लिए जाना जाता है। अगर आप भी कोई अच्छ फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो, थोड़ा थम जाएं क्योंकि जल्द ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज लॉन्च होने वाली है। इसका बेस मॉडल काफी चर्चा में है। इसमें बेहद प्रीमियम कैमरा मिल सकता है।  इसके फीचर्स लीक हुए हैं, जिसके कारण यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है।

Oppo Find X10  स्मार्टफोन का कैमरा

ओप्पो फाइंड एक्स 10 स्मार्टफोन में कंपनी 200MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दे सकती है। खबरों की मानें तो 64MP का पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम या फिर 200MP का Samsung HP5 ज़ूम सेंसर  के साथ आ सकता है।इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। खबरों की मानें तो, ओप्पो के अपकमिंग फोन से 8K और 4K सिनेमाई रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। ये एआई और कई नाइट मोड के साथ आ सकता है। ये फोन हैसलब्लेड और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आ सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स 10 फोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Oppo Find X10स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.59-इंच का 1.5K फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगा।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
 सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से स्क्रीन को बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।
बैटरी/चार्जर8000mAh की बैटरी मिल सकती है। 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, 50W की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

 

ओप्पो फाइंड एक्स 10 मोबाइल की कीमत

अभी तक ओप्पो फाइंड एक्स 10 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इस फोन को 60000 से लेकर 80000 के आस-पास की कीमत में पेश कर सकती है। पहले ये चीन और फिर भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now