---Advertisement---

OPPO Find X9s: 7025mAh की बैटरी ही नहीं ट्रिपल 50MP कैमरा और जूम देख खरीदने का करेगा मन, जानें भारतीय यूजर्स क्यों हुए निराश?

OPPO Find X9s: ओप्पो फाइंड X9s फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसके प्रीमियम फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन अभी तक ये भारतीय मार्केट में पेश नहीं किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 1:34 अपराह्न

OPPO Find X9s
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X9s: ओप्पो ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड X9s फोन को लॉन्च कर दिया है। ये अभी कुछ ही देशों में लॉन्च हुआ है। ये एक मिड रेंज मोबाइल है। जिसमें 7025mAh की बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा और जूम मिल रहा है। ये फोन फोटो और वीडियोग्राफी करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा डिवाइस साबित हो सकता है।  इसमें फोन की सुरक्षा के लिए ट्रिपल IP रेटिंग मिल रही है।

OPPO Find X9s  फोन की बैटरी और चार्जर

ओप्पो फाइंड X9s फोन में कंपनी ने 7025mAh की बैटरी दी है। इसमें 80W का सुपरवूग चार्जर मिल रहा है। ये फोन सामान्य यूज पर 2 दिन तक चल सकता है।

ओप्पो फाइंड X9s फोन का कैमरा क्यों है खास?

अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो ओप्पो फाइंड X9s फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा मिल रहा है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप लेंस मिल रहा है। ये फोन दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 6x लॉसलेस ज़ूम से लेस है। वहीं, 120x सुपर ज़ूम के साथ मिल रहा है। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा  दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का अल्ट्रा-क्लियर फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इससे 4K @ 30/60 fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ओप्पो के प्रीमियम फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X9sस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले मिल6.59 इंच की फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लेस है।
सेफ्टी रेटिंगफोन को पानी-धूल और टूटने से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिल रही है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।

 

ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन की कीमत, जानें भारतीय यूजर्स क्यों हुए निराश?

ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन अभी चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में ही उपलब्ध है। वहां पर इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 64999 हजार के आस-पास है। लेकिन भारतीय यूजर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी ये भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। ये एक प्रीमियम कैमरे से लेस फोन है। जिसका भारतीय यूजर्स को लंबे समय से इंतजार है। खबरों की मानें तो ये इंडिया में मई या फिर जून तक लॉन्च हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026